Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कन्या पूजन : इन 3 चीजों का उपहार देना मानते हैं बेहद शुभ, प्रसन्न होती हैं माता

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. पूजा के बाद कन्याओं को तोहफे भी दिए जाते हैं।

09:36 AM Apr 06, 2022 IST | Desk Team

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. पूजा के बाद कन्याओं को तोहफे भी दिए जाते हैं।

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। पूजा के बाद कन्याओं को तोहफे भी दिए जाते हैं। अपनी आस्था और सुविधानुसार आप दोनों में से किसी दिन कन्या पूजन मना सकते हैं। कुछ लोग सप्तमी का व्रत रखते हैं। आप कन्या पूजन अष्टमी और नवमी पर कर सकते हैं।
Advertisement
नवरात्रि में माता रानी को खुश करने के लिए लोग कन्‍याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के साथ कन्‍याओं को भेंट में कुछ उपहार देने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। मान्‍यता है नवरात्रि में मां भवानी इन छोटी कन्‍याओं के रूप में आशीर्वाद देने देने आपके घर आती हैं। इन कन्‍याओं को आदर के साथ घर बुलाना चाहिए और इन्‍हें सम्‍मान के साथ भोजन कराकर भेंट देनी चाहिए। 
लाल वस्‍त्र : कन्‍याओं को उपहार के रूप में लाल वस्‍त्र देने का विशेष महत्‍व होता है।अगर किसी वजह से आप लाल वस्‍त्र देने में असमर्थ है तो सभी कन्‍याओं को लाल रंग की चुनरी दे सकते हैं। लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही लाल रंग मां की पोशाक का रंग होने के कारण भी बेहद शुभ माना जाता है। वहीं लाल रंग के वस्‍त्र देने से आपका मंगल भी मजबूत होता है। 
मिठाई : कन्‍याभोज को करने के लिए आपको कम से कम एक मिठाई भी शामिल करे। अगर किसी वजह से आप मिष्‍ठान शामिल न कर सकें तो घर में साफ-सुथरे ढंग से बनाया हुआ सूजी या फिर आटे का हलवा भी माता का भोग लगाकर कन्‍याओं को खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके गुरु ग्रह की मजबूती बढ़ती है।
ऋंगार सामग्री : कन्या पूजन के दिन कन्याओं को ऋंगार सामग्री जरुर देनी चाहिए।यह ऋंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद कन्याओं के देनी चाहिए।कन्‍याओं द्वारा ग्रहण की गई ऋंगार सामग्री सीधे माता द्वारा सीधे स्‍वीकार कर ली जाती है। 
Advertisement
Next Article