Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने से खुशी : अरविन्द कुमार सिंह

पदाधिकारी अपने अपने गृह जिला में जश्न कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार उर्फ गुडडू साह ने दी।

08:40 PM Jan 08, 2019 IST | Desk Team

पदाधिकारी अपने अपने गृह जिला में जश्न कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार उर्फ गुडडू साह ने दी।

पटना : केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में 10 प्रतिशत सवर्णों को आरक्षण का फैसला हुआ। जिससे सवर्णों में काफी उत्साह है। लोक जनशक्ति पार्टी निरंतर गरीब सवर्ण के आरक्षण की मांग करते आयी है जो कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करती है। युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलासपासवान पार्टी के घोषणा पत्र में ही हमेशा आर्थिक आधार पर सवर्णों के आरक्षण की मांग पर सहमति प्रदान किये हैं जो आज फलीभूत साबित हुआ।

जिससे ग रीब सवर्ण भी सरकारी नौकरी में लाभ प्राप्त करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में 10 जनवरी को युवा लोजपा द्वारा जश्न के रूप में मनाने का कार्यक्रम निर्देशित किया गया है। युवा लोजपा के प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने गृह जिला में जश्न कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार उर्फ गुडडू साह ने दी।

Advertisement
Advertisement
Next Article