Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करिश्मा कपूर की पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमर अंदाज़, वहीं करीना और अमृता हो गईं इस वजह से ट्रोल

बीते दिन करिश्मा कपूर ने अपने घर डिनर पार्टी रखी थी। जहां कईं तमाम सेलेब्स इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसी बीच पार्टी से निकलते वक्त पैपराज़ी ने करीना और अमृता को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जहां लोग इनका पार्टी के बाद वाला लुक देखकर इन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं।

05:58 PM May 06, 2022 IST | Desk Team

बीते दिन करिश्मा कपूर ने अपने घर डिनर पार्टी रखी थी। जहां कईं तमाम सेलेब्स इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसी बीच पार्टी से निकलते वक्त पैपराज़ी ने करीना और अमृता को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जहां लोग इनका पार्टी के बाद वाला लुक देखकर इन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने अंदाज़ और स्टाइलिश लुक के लिए हमेंशा लाइमलाइट में बनी रहतीं हैं। अपने रॉयल लुक के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहतीं हैं। बता दें कि बीते दिन करिश्मा कपूर ने अपने घर डिनर पार्टी रखी थी। जहां करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, फिल्म निर्माता करण जौहर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एक्टर संजय कपूर जैसे कईं तमाम सेलेब्स इस पार्टी में शामिल हुए थे। करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी की फोटोज़ ने पूरा सोशल मीडिया हिला दिया है। तो वहीं इसी बीच पार्टी से निकलते वक्त पैपराज़ी ने करीना और मलाइका की बहन अमृता को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जहां लोग इनका पार्टी के बाद वाला लुक देखकर इन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं।
Advertisement
आपको बता दें, अक्सर बॉलीवुड की बीएफएफ क्वीन्स करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ज्यादातर साथ में मस्ती करती नज़र आती रहतीं हैं। ये एक्ट्रेस साथ में पार्टी करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं हैं। अब करिश्मा कपूर की इस डिनर पार्टी में करीना और अमृता एक साथ पहुंचीं और बाहर निकलीं। जहां करीना कपूर खान को बेहद ही खूबसूरत रेड कफ्तान वन पीस पहने देखा गया। पैपराजी ने जब पार्टी से निकलते हुए उन्हें अपने कैमरों में कैद करने की कोशिश की तो वो हाथों से अपना चेहरा छुपाने लग गईं। जिस वजह से दोनों एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। और अब दोनों ट्रोलिंग का शिकार हो गईं हैं।
ट्रोलिंग का शिकार हुईं करीना और अमृता को साथ गाड़ी में देख लोग ये भी सवाल करने लगे है, “ये इतनी पार्टी करतीं हैं, फिर भी फिट कैसे रह लेती हैं।” तो वहीं किसी दूसरे शख्स ने पूछा कि, “ज्यादा पी ली है क्या?” तो किसी ने लिखा, “पिया… पिया रे…।” और साथ ही कुछ लोगो ने ये भी कहा, आखिर इनकी प्राइवेसी में दखल क्यों देते हो, जब भी पार्टी करते हैं तो कैमरा लेकर पहुंच जाते हो। इस दौरान कॉमेंट में पैपराजी को भी कोसते नज़र आए।
साथ ही बता दें, करिश्मा कपूर की इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी नज़र आईं। जहां उन्होंने अपने अंदाज़ से लोगों का खूब ध्यान खींचा। इस पार्टी में आए सेलेब्स की लुक की बात करें तो मलाइका अरोड़ा सिल्वर ग्रे को-आर्ड ड्रेस में पहुंची। जिसमें उनका लुक देखने लायक था। साथ ही करण जौहर ने ब्लैक और येलो ट्रैकसूट पहना हुआ था। यहां उन्होंने मीडिया के सामने एक से एक पोज़ दिए।

मनीष मल्होत्रा ने भी जी भरकर सेल्फी ली। उनकी एक सेल्फी में करिश्मा और करीना साथ में नज़र आए। दूसरी सेल्फी में मनीष, मलाइका और अमृता साथ दिखाई दिए। साथ ही मनीष से जुड़े और दोस्तों ने भी सेल्फी क्लिक करवाई और सभी सेलेब्स ने खूब एंजॉय किया।
Advertisement
Next Article