W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने कुछ इस अंदाज में दी जीत की बधाई 

12:52 PM Nov 08, 2023 IST | Jyoti kumari
ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने कुछ इस अंदाज में दी जीत की बधाई 
Advertisement
ग्लेन मैक्सवेल ने आईसीसी विश्व कप 2023 में  अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैक्सवेल ने 128 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाकर अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप विजेता को असंभव जीत दिलाई।  ऑस्ट्रेलियाई टीम 8.2 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी जब मैक्सवेल नंबर 6 बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए और जल्द ही 18.3 ओवर में स्कोर 7 विकेट पर 91 रन हो गया,  उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन  से ऑस्ट्रेलिया को वनडे क्रिकेट में सबसे यादगार जीत दिलाई।
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई का अगला मुकाबला होगा अफ्रीका

Advertisement
उन्होंने कप्तान कमिंस  के साथ 8वें विकेट के लिए 202 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 46.5 ओवर में 293 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सहायता की। वनडे विश्व कप के पन्नों में अफगानिस्तान पर जीत ऑस्ट्रेलिया की सबसे अदभुत जीत मानी जा रही है, और लगातार छठी जीत के साथ उन्होंने अब सेमीफाइनल के लिए भी क्वॉलिफाइ कर लिया है, जहां अब उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

पत्नी विनी रमन ने कुछ इस प्रकार दी बधाई

मैक्सवेल ने छक्का जड़ने के बाद अपना 200 रन पूरा किया और अपनी टीम को मैच में बढ़िया जीत दिलाई, तो उनकी पत्नी विनी रमन, जो वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थीं, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन शब्दों के दिल छू लेने वाले कैप्शन के साथ एक कहानी पोस्ट की। विनी भारतीय मूल की हैं और पिछले साल मैक्सवेल के साथ शादी के बंधन में बाधे थे।
Author Image

Jyoti kumari

View all posts

Advertisement
Advertisement
×