Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणेश पंडाल में दिखी चंद्रयान-3 की झलक, टेकऑफ़ और लैंडिंग की Video ने जीता दिल

03:43 PM Sep 23, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोग खुब पंसद कर रहे है। हम दावे के साथ कह सकते है वीडियो देखने के बाद आप भी इसके दिवाने बन जाऐगें। वीडियो है ही कुछ ऐसा। अभी देश में गणेश चतुर्थी का समय चल रहा है। इस त्योहार को पूरे भारत में मनाया जाता है, पर सपनों की नगरी मुबंई में इसकी एक अलग ही धुम रहती है। अब एक गणेश पंडाल की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद आपको चंद्रयान-3 की याद आने वाली है।

Advertisement

वीडियो को @PawanKChandana नाम के अंकाउट से शेयर किया गया है। जिसमें भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान -3 की सफलता को दिखाया गया है। गणेश चतुर्थी का ये पंडाल अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। पंडाल में जिसमें चंद्रयान-3 का भव्य मॉडल दिखाया गया है, जो अपनी यात्रा पृथ्वी से चांद तक पूरी करता है। वीडियो में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की कठीन लैडिंग को भी दिखाया गया है, जो सभी के दिल को जीत रही है और भारत के सफलता को बता रही है। 

कुछ दिनों पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भी चंद्रयान-3 की झलक को दिखाया गया था। चेन्नई के एक गणेश चतुर्थी पंडाल में चंद्रयान-3 रॉकेट प्रोटोटाइप स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि प्रोटोटाइप सिर्फ एक स्टेशनरी डिस्प्ले नहीं है, बल्कि यह चलने योग्य भी है। पंडाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को इसकी स्थापना से हैरान कर रहा है।

दोनों वीडियो और फोटो को देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है, ये हमें जरूर बताएं। अपने देश भारत में भक्ति और अत्याधुनिक , टैकनोलजी का एक ऐसा संगम जो अपने आप में सबसे दिलचस्प है। अब ये पोस्ट सभी जगहो पर वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दे कि इसरो के वैज्ञानिक फिर से चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संर्पक साधने की कोशिश कर रहे है। 

Advertisement
Next Article