Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Goa : कांग्रेस के पूर्व CM समेत 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए

गोवा में कांग्रेस को झटका लगा है,कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

02:06 PM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

गोवा में कांग्रेस को झटका लगा है,कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

गोवा में कांग्रेस को झटका लगा है।कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे।
Advertisement
 नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे।
प्रस्ताव पारित होने के बाद आठ विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं।साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
Advertisement
Next Article