गोवा : राजग की जीत पर भाजपा नेताओं ने जाहिर की खुशी, CM सावंत ने कहा- पार्टी ने ‘बड़ी जीत’ हासिल की
बिहार में राजग के प्रदर्शन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित गोवा के अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी को बधाई दी। सावंत ने ट्विटर पर लिखा कि राजग ने बिहार में ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल की है।
01:27 PM Nov 11, 2020 IST | Desk Team
बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं। इस बीच बिहार में राजग के प्रदर्शन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित गोवा के अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी को बधाई दी। सावंत ने ट्विटर पर लिखा कि राजग ने बिहार में ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल की है।
Advertisement
सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार के लोगों ने (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में एक बार फिर अपना विश्वास दिखाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और समर्पण का फल मिला। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी को बिहार चुनाव में राजग की बड़ी जीत की शुभकामनाएं देता हूं।’’
राज्य में पार्टी के प्रमुख सदानंद तनावड़े ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार के लोगों ने अपनी सरकार चुन ली है। नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जे.पी. नड्डा जी, संजय जायसवाल जी और भाजपा की पूरी टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। आइए, हम सब बिहार में मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करें। भाजपा की गोवा इकाई की ओर से शुभकामनाएं।’’
बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए जद (यू) नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं ।
Air Pollution : 6 दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद आज दिल्लीवासियों को मिली थोड़ी राहत
Advertisement