टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गोवा : CM सावंत की पहचान पर भेजते थे वॉट्सएप मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR

राजनेताओं सहित कई लोगों को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पहचान का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

10:30 AM Jun 16, 2022 IST | Desk Team

राजनेताओं सहित कई लोगों को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पहचान का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गोवा में पुलिस ने राजनेताओं सहित कई लोगों को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पहचान का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मीडिया को बताया, कि सीएम सावंत के सचिव अजीत रॉय द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने प्राथमिकी दर्ज की।
Advertisement

पुलिस ने कहा कि इसी तरह का मामला पहले भी सामने आया था, जब सीएम के नाम पर संदेश भेजने वाले को गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि, पिछले साल पुलिस ने सावंत का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश के आरोप में उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
Advertisement
Next Article