Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गोयल ने अनधिकृत कॉलोनियों में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल अपने निवास पर रविवार को सुबह 11 बजे जानकारी देने के लिए कैम्प लगाएंगे।

06:59 AM Nov 16, 2019 IST | Desk Team

अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल अपने निवास पर रविवार को सुबह 11 बजे जानकारी देने के लिए कैम्प लगाएंगे।

नई दिल्ली : अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल अपने निवास पर रविवार को सुबह 11 बजे जानकारी देने के लिए कैम्प लगाएंगे। इस दौरान 11 से 12 बजे के बीच कोई भी व्यक्ति अनधिकृत कॉलोनियों में मकानों को जो मालिकाना हक दे रहे हैं, उसके बारे में जानकारी ले सकेगा और यह जान सकेगा कि कितना शुल्क लगेगा व इसकी प्रक्रिया क्या होगी। 
Advertisement
गोयल ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों का नियमित होना निश्चित है और इसके लिए एक बिल 18 नवम्बर से शुरू होने वाले संसद के सत्र में लाया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को संगम विहार की अनधिकृत कॉलोनी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री उदय योजना’ में जो 1797 काॅलोनियों में रहने वाले 50 लाख लोगों को मालिकाना हक देकर लाभ पहुंचाया जा रहा है, उसके लिए ताउम्र लोग प्रधानमंत्री मोदी के आभारी रहेंगे। 
उन्होंने लोगों के सवालों के भी जवाब दिए कि कितना शुल्क लगेगा और प्रक्रिया क्या होगी। रजिस्ट्री के लिए जो अंतिम पावर ऑफ अटार्नी होगी, उस पर रजिस्ट्रेशन होगा और शुल्क भी नाममात्र का लगेगा। गोयल ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों के इस तरह से कागज पूरे किए जाएंगे जिससे मालिकाना हक के कागजों को सुप्रीम कोर्ट या सरकार के किसी भी विभाग द्वारा चुनौती न दी जा सके। 
उन्होंने घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं से कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों का कोई घर छूटना नहीं चाहिए। आप लोगों को यह संदेश दें कि आपको अब जो मालिकाना हक मिलेगा, उसके बाद न केवल आपका सीलिंग का डर दूर हो जाएगा, बल्कि आपके मकानों पर आप लोन भी ले सकेंगे।
Advertisement
Next Article