Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gogoro CrossOver इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, ये है पहली दो-पहिया SUV

03:48 PM Oct 31, 2023 IST | Prabha Dwivedi

Advertisement

ताइवानी की कंपनी गोगोरो ने अपनी दो-पहिया इलेक्ट्रिक बाइक Gogoro CrossOver को पेश किया है। एक बार फुल चार्ज होने जाने पर यह बाइक 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 150 किमी की दूरी तय कर सकती है। आपको बता दे यह ई-बाइक सभी जगहों के लिए तैयार की गई है, कहीं भी आप इसका प्रयोग कर सकते है। आपको बता दे इस बाइक की सबसे खास बात ये है की यह दुनिया की पहली दो-पहिया एसयूवी है जिसे गोगोरो ने बनाया है। यही कारण है की मार्किट में लोगो का ध्यान इस इ बाइक पर ज्य्दा जा रहा है।

यह ई-बाइक दो वेरिएंट CrossOver और CrossOver S में आया है। यह बाइक एक नव निर्मित ऑल-टेरेन फ्रेम का प्रयोग करता है जो बेहतर ताकत और स्थिरता प्रदान करता है। बता दे की इस बाइक का पावर काफी बढ़िया है और इसकी बैटरी लाइफ भी बहुत है ,60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से CrossOver दौड़ सकती है। इस बाइक में असामन्य लम्बी सीट दी गई है , जो आम तौर पर देखने को नहीं मिलते। इसकी लंबाई में 1949 मिमी, चौड़ाई 673 मिमी और ऊंचाई 1132 मिमी है। इसके अलावा गोगोरो क्रॉसओवर की सीट की ऊंचाई 746 मिमी है।

यह बाइक आकर्षक डिजाइन के साथ कम्फर्ट और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 14.2cm है और यह बाइक LED हेडलाइट के साथ आती है। इस बाइक में एक अनोखा कस्टमाइजेबल लगैज सिस्टम दिया गया है , जिससे आपको अपने किसी भी सामान को कहीं लेजाने में परेशानी नहीं होगी। स्टोरेज में steel frame है जो स्कूटर के रियर पार्ट को ट्यूबलर frame के साथ कवर करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Next Article