Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

1 लाख पार पहुंचा सोना, चांदी की कीमत भी बढ़ी; जानें आपके शहर में क्या है रेट

ईरान-इजराइल युद्ध से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

11:51 AM Jun 16, 2025 IST | Neha Singh

ईरान-इजराइल युद्ध से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। देश में 24 कैरेट सोना 1,01,000 रुपये से ऊपर बिक रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में यह 1,01,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। विशेषज्ञ दिवाली तक चांदी की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

सोने की कीमत में भारी उछाल आया है। देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,000 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। यह उछाल ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से आया है। 2 महीने बाद सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। शुक्रवार के मुकाबले सोना 1,500 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,600 रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 93,200 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

18 कैरेट सोने का भाव

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 76,260/- रुपये है। कोलकाता और मुंबई सर्राफा बाजार में 76,140/- रुपये। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 76,180 है। चेन्नई सर्राफा बाजार में भाव 76,600/- रुपये पर कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

आज भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने का भाव 93,100/- रुपये है। वहीं आज जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 93,200/- रुपये है। इसके अलावा हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सर्राफा बाजार में यह 93,050/- रुपये पर चल रहा है।

24 कैरेट सोने का भाव

आज भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,156 रुपये है। वहीं आज दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,660 रुपये है। इसके अलावा हैदराबाद, केरल, बैंगलोर और मुंबई सर्राफा बाजार में 1,01, 510 रुपये। चेन्नई सर्राफा बाजार में भाव 1,01, 150 रुपये पर चल रहा है।

चांदी की कीमत

आज 16 जून 2025 को चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले शुक्रवार के मुकाबले चांदी की कीमत में करीब 1000 रुपये की गिरावट आई है। विशेषज्ञों की माने तो दिवाली तक चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

Nifty, Sensex ने बढ़त के साथ की नए सप्ताह की शुरुआत, जानें क्या बोले विशेषज्ञ

Advertisement
Advertisement
Next Article