Gold Pahadi Nath Design: दुल्हन के चेहरे पर दिखेगा अलग सा नूर, जब पहनोगे ये गोल्ड पहाड़ी नथ के 5 लेटेस्ट डिज़ाइन
Gold Pahadi Nath Design: नथ दुल्हन के लुक को एक खास आकर्षण देती है। यह भारतीय परंपरा का एक हिस्सा है. हर राज्य की नथ की अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल होते हैं, जो वहां की संस्कृति को दर्शाते हैं। इसी तरह उत्तर भारत की नथियों की भी अपनी खास डिजाइन होती है। आप चाहते हैं कि कम वजन में सुंदर और मजबूत नथ डिजाइन बन जाए, तो हम लाए हैं आपके लिए नथ की कुछ शानदार और ट्रेंडी डिजाइन जो कम वजन में बन जाएगी और दिखने में हैवी लगे।
Gold Pahadi Nath Design: ये गोल्ड पहाड़ी नथ के 5 लेटेस्ट डिज़ाइन
1. Kumaoni Pahadi Nath Design

कुमाऊंनी Pahadi Nath उत्तारखंड की नथों की एक डिजाइन है। इसकी डिजाइन काफी सरल लेकिन आकर्षक होती है। इस नथ का साइज काफी बड़ा होता है। इसका गोल पैटर्न होता है, जिसे तरह-तरह से सुंदर डिजाइन बने रहते हैं। दुल्हनों पर ये नथ काफी सुंदर दिखता है।
2. Heavy Pahadi Nath Design

इस नथ की खासियत यह होती है कि इसमें लाल और सफेद मोतियों से काम किया जाता है। इसलिए यह देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस नथ के ऊपरी हिस्से में लटकन का डिजाइन दिया गया है। नीचे की ओर मोती को घुंघरू की तरह लटकाया गया है।
3. Traditional Pahadi Nath

यह पारंपरिक नथ का डिजाइन है। यह नथ डिजाइन आज भी उत्तराखंड की महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण इस नथ का सिंपल डिजाइन है। इस नथ में रंग-बिरंगी मोतियों का काम होता है। इस नथ को आप आसानी से पहन भी सकती हैं।
4. Pure Gold Pahadi Nath

Pahadi Nath भारी और बड़ी होती है। इस तरह की नथ साड़ी और लहंगा दोनों ब्राइडल वियर पर अच्छी लगती है। पहाड़ी नथ डिजाइन इन दिनों नॉन-पहाड़ी दुल्हनों में भी फैशन में हैं, जो अपने ब्राइडल लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।
5. More Pahadi Nath

कुछ सालों पहले मोर के डिजाइन वाली नथ मार्केट में आई थी। लेकिन आज भी इसकी डिमांड लोगों के बीच देखने को मिलती है। ये नथ दिखने में काफी सूबसूरत है। जिसकी वजह से ये आज भी डिमांड में है।

Join Channel