For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gold की कीमत में आई गिरावट, चांदी की बढ़ी चमक

02:17 AM Dec 04, 2024 IST | Aastha Paswan
gold की कीमत में आई गिरावट  चांदी की बढ़ी चमक

दुल्हन के गहनों की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। इस रौनक ने सोने और चांदी की कीमतों की रौनक भी बढ़ा दी है। सोने और चांदी की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि गहनों की बढ़ती मांग और सीजन की धूम के चलते आने वाले दिनों में इनकी कीमतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में खरीदारी के इच्छुक लोगों के लिए यह समय सही माना जा रहा है।

Gold हुआ सस्ता

सोने की कीमतों में हफ्तेभर में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड प्राइस में इजाफा हुआ है, तो वहीं घरेलू मार्केट में इसके दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आज क्या है रेट

आज यानी 04 दिसंबर को एक बार फिर कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की कीमत 03 दिसंबर के मुकाबले 76400 रुपए से घटकर 76200 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 71000 रुपए से घटकर 70800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमतों मेे गिरावट के साथ59000 रुपए से घटकर 58800 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

क्या है चांदी का भाव

चांदी के भाव में आज हल्की बढ़ेतरी देखने को मिली है। 03 दिसंबर के तरह आज भी चांदी 89000रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसी प्रकार, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी पहले जैसा ही है। लेकिन आज चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 82000 रुपए प्रति किलो है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×