टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सोने के भाव में 600 रुपए की बड़ी गिरावट

दिल्ली में 99.9% शुद्वता वाले सोने का भाव 34,870 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्ध सोने का 34,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

07:14 AM Jul 10, 2019 IST | Desk Team

दिल्ली में 99.9% शुद्वता वाले सोने का भाव 34,870 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्ध सोने का 34,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

नई दिल्ली : सोने की कीमतों में मंगलवार को 600 रुपए की गिरावट आ गई। दिल्ली में 99.9% शुद्वता वाले सोने का भाव 34,870 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्ध सोने का 34,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। विश्लेषकों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से मांग में कमी की वजह से सोने के रेट घटे। 
डॉलर मजबूत होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,400 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। भारत में मांग घटने की आशंका से भी असर पड़ा। पिछले हफ्ते बजट में वित्त मंत्री ने सोने पर आयात शुल्क 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया था। भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता देश है। सॉवरेन गोल्ड का भाव 27,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर का भाव 48 रुपए घटकर 38,900 रुपए प्रति किलो रह गया। 
साप्ताहिक डिलीवरी के लिए भाव 93 रुपए टूटकर 38,000 प्रति किलो पर आ गया। औद्योगिक इकाईयों की ओर से मांग घटने की वजह से चांदी के रेट में गिरावट आई। चांदी के सिक्कों भाव स्थिर रहा। यह खरीद के लिए 81,000 रुपए प्रति सैंकड़ा और बिक्री के लिए 82,000 रुपए प्रति सैंकड़ा है।
Advertisement
Advertisement
Next Article