Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना

07:39 AM Oct 16, 2024 IST | Aastha Paswan

Gold Price: दुनिया में सबसे सस्‍ता सोना इंडोनेशिया में मिलता है। यहां सोने की कीमत दुबई से कम है. खास बात यह है कि इंडोनेशिया के सोने की क्‍वालिटी भी उच्‍च दर्जे की होती है।

इस देश में मिलता है सस्ता सोना

भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। फेस्टिव सीजन के चलते लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन के चलते कई लोग जमकर सोना भी खरीद रहे हैं अब चाहे सोना महंगा हो या सस्ता भारतीय लोग त्योहारों पर सोना जरूर खरीदते हैं। वहीं अगर भारत में सोने की कीमत की बात करें तो इस समय भारत में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 75,000 के आसपास चल रही है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां सोने की कीमत भारत के मुकाबले काफी सस्ती है।

Advertisement

मलावी

मलावी एक पूर्वी अफ्रीकी देश है। यह भी सस्‍ते सोने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,482,660.70 मलावी क्वाचा प्रति 10 ग्राम है। भारतीय रुपयों में यह 72,030 रुपये होते हैं। इस तरह अगर हम 12 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की भारतीय कीमत से तुलना करें तो मलावी में सोना 5,670 रुपये सस्‍ता है।

हांगकांग

हांगकांग में भी भारत से सस्‍ता सोना मिलता है। यहां 12 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 665 हांगकांग डॉलर था। यह करीब 72,050 होते हैं। भारत में 12 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह हांगकांग में भारत सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 5,650 रुपये कम है।

कंबोडिया

कंबोडिया अपनी अच्छी गुणवत्ता वाले सोने के लिए प्रसिद्ध है। यहां 12 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 347,378.43 कंबोडियन रील प्रति 10 ग्राम थी. अगर भारतीय करंसी में देखें तो यह लगभग 72,060 रुपये होती है। कंबोडिया में भी भारत से 5200 रुपये सोना प्रति दस ग्राम सस्‍ता है।

दुबई

दुबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के 7 अमीरात में से एक है, और यहाँ सोने की कीमतें अन्य अमीरात की तुलना में सबसे सस्ती मानी जाती हैं। दुबई में सोने की उच्च गुणवत्ता और टैक्स फ्रेंडली नियम इसे सोने का एक प्रमुख बाजार बनाते हैं। 12 अक्टूबर को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 3180.25 एईडी प्रति 10 ग्राम (लगभग 72,840 रुपये) थी। यह कीमत भारत में 24 कैरेट सोने की तुलना में, प्रति 10 ग्राम 4,860 रुपये कम है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article