For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

त्योहारों के बाद भी सोने के दाम में उछाल, चांदी 800 रुपये महंगी हुई

02:13 AM Nov 09, 2024 IST | Aastha Paswan
त्योहारों के बाद भी सोने के दाम में उछाल  चांदी 800 रुपये महंगी हुई

Gold Price: सोने की कीमतों में आज फिर उछाल दिखा। सोने और चांदी की कीमतों में आज घरेलू बाजार में तेजी दिख रही है, जबकि ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट रही। त्‍योहारों के बाद शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से कीमतों में उछाल दिख रहा है।

सोने के दाम में उछाल

फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में खूबसूरत कपड़ों के साथ खूबसूरत ज्वेलरी महिलाओं की पहली पसंद होती है। अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 78,280 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 1,03,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

चांदी 800 रुपये महंगी हुई

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को से कहा कि सोने व चांदी के भाव में उछाल देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में 1,000 रुपए की गिरावट गई है। आज चांदी प्रति किलो 1,03,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 1,02,000 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव में उछाल

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखी गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 73,700 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 74,550 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 850 की उछाल आई। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 77,390 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 78,280 रुपए तय की गई है। यानी भाव में 890 रुपए की उछाल देखी आई।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×