Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, चांदी 1 लाख के पार, जानें आज का भाव

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के भाव में उछाल की संभावना

06:22 AM Apr 25, 2025 IST | Himanshu Negi

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के भाव में उछाल की संभावना

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 कैरेट सोने का भाव 98,340 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 90,200 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी का भाव 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। अक्षय तृतीया के दौरान कीमतों में और उछाल की संभावना है।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी उतार चढ़ाव में सोना ने 1 लाख प्रति दस ग्राम का भाव छू लिया है वहीं चांदी भी आसमान छू रही है। चांदी के भाव में भी लगातार उतार चढ़ाव जारी है। चांदी का भाव भी प्रति किलोग्राम 1 लाख के पार है। आज 25 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 98,340 रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम भाव 90,200 रुपये है। चांदी की एक किलोग्राम की कीमत 1,00,800 रुपये है।

Advertisement

अक्षय तृतीया महापर्व पर भाव बढ़ने का अनुमान

सोने की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोने की कीमत में गिरावट कम और तेजी ज्यादा दर्ज की जा रही है। माना जा रहा है कि देश में अक्षय तृतीया महापर्व के दौरान एक बार फिर सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। आज सोने चांदी के भाव की बात करें तो आज चांदी में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और सोना भी 160 रुपये प्रति दस ग्राम टूटा है।

प्रमुख शहरों में सोना का भाव

 दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,340 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,190 हजार प्रति दस ग्राम है।

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,230 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,040 हजार प्रति दस ग्राम है।

पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,280 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,090 हजार प्रति दस ग्राम है।

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,330 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,190 हजार प्रति दस ग्राम है।

जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,330 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,190 हजार प्रति दस ग्राम है।

चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,330 हजार प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,190 हजार प्रति दस ग्राम है।

Advertisement
Next Article