W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gold Rate Today 1 Nov: महीने की शुरूआत में गिरा सोने चांदी का भाव, मात्र ₹9,240 में घर लाएं सोना, जानें आज का ताजा रेट

10:34 AM Nov 01, 2025 IST | Himanshu Negi
gold rate today 1 nov  महीने की शुरूआत में गिरा सोने चांदी का भाव  मात्र ₹9 240 में घर लाएं सोना  जानें आज का ताजा रेट
Gold Rate Today 1 Nov
Advertisement

Gold Rate Today 1 Nov: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर के महीने में सोने चांदी की कीमत में पहले भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन धनतेरस के बाद से गिरावट का दौर जारी है। अब नवंबर महीने की शुरूआत में ही सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक फिकी पड़ी है। अगर आप ही आभूषण बनाने की सोच रहे है तो पहले आज 1 नवंबर 2025 को 24k 22k 18k 14k सोने का भाव जरूर देखें। विस्तार से जानते है आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 1 Nov: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 1 Nov
Gold Rate Today 1 Nov (source: social media)

नवंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो का भाव लगातार टूट रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और कमी आने की संभावना है। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

धातु (Metal)कैरेट / शुद्धतामूल्य (₹)माप इकाई (Unit)
सोना (Gold)24 कैरेट₹1,23,150प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)22 कैरेट₹1,12,900प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)18 कैरेट₹92,400प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver)999 शुद्धता₹1,52,000प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 1 Nov: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

प्रमुख शहरों में सोने का भाव
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (source: social media)
शहर (City)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi)₹1,23,150₹1,12,900
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹1,20,050₹1,12,800
अयोध्या (Ayodhya)₹1,23,150₹1,12,900
बैंगलोर (Bangalore)₹1,23,000₹1,12,750
कोलकाता (Kolkata)₹1,23,000₹1,12,750
चंडीगढ़ (Chandigarh)₹1,23,150₹1,12,900
पुणे (Pune)₹1,23,000₹1,12,750

Silver Rate Today 1 Nov: विभिन्न शहरों में चांदी का भाव

शहर (City)चांदी (Silver) का भाव (₹/किलोग्राम)
लखनऊ (Lucknow)₹1,52,000
दिल्ली (Delhi)₹1,52,000
पटना (Patna)₹1,52,000
पुणे (Pune)₹1,52,000
केरल (Kerala)₹1,66,000
जयपुर (Jaipur)₹1,52,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में अक्टूबर महीने से ही उतार-चढ़ाव जारी है अब नवंबर के महीने में भी शुरूआत सोने चांदी के भाव में गिरावट के साथ हुई है। यह गिरवाट विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Gold Price Fall: सोने चांदी की कीमत में गिरावट

सोने चांदी की कीमत में गिरावट
सोने चांदी की कीमत में गिरावट (source: social media)

देशभर में सोने चांदी का दाम लगातार टूट रहा है। बता दें कि धनतेरस के बाद सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जिससे दोनों की कीमत ऑल टाईम हाई से नीचे आ गई है। वहीं  वैश्विक बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व के फैसले, डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार के कारण सोने चांदी का भाव लगातार टूट रहा है।

ALSO READ: Gold Rate Today 31 Oct: मात्र 1500 में बनवाएं चांदी, आज फिर टूटा सोने चांदी का भाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×