Gold Rate Today 10 Oct: करवा चौथ पर टूटा सोने का भाव, चांदी 2 लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Rate Today 10 Oct: आज करवा चौथ के दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है वहीं चांदी के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। आज व्रत पर सोने-चांदी की खरीदारी भी जमकर होती है। इससे पहले ही इनकी कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर सोने और चांदी के खरीदारों पर भी पड़ेगा। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,440 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
Gold Silver Rate Today 10 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव
आज करवा चौथ त्योहार के दिन है पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए सोना-चांदी खरीदते हैं। वहीं करवा चौथ के दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। करवा चौथ के बाद अब धनतेरस और दिवाली है, इसलिए लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण सोने की मांग में कमी दर्ज की गई है। विस्तार से जानते है आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
धातु (Metal) | कैरेट / शुद्धता (Karat / Purity) | मूल्य (Price) |
---|---|---|
सोना (Gold) | 24 कैरेट | ₹ 1,22,440 प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 23 कैरेट | ₹ 1,22,138 प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 22 कैरेट | ₹ 1,12,200 प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 18 कैरेट | ₹ 91,870 प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 14 कैरेट | ₹ 71,738 प्रति 10 ग्राम |
चांदी (Silver) | 999 शुद्धता | ₹ 1,70,000 प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 10 Oct: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
शहर (City) | 24 कैरेट (₹ / 10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹ / 10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹ 1,22,440 | ₹ 1,12,200 |
मुंबई | ₹ 1,22,290 | ₹ 1,12,100 |
चेन्नई | ₹ 1,22,840 | ₹ 1,12,600 |
कोलकाता | ₹ 1,22,290 | ₹ 1,12,100 |
जयपुर | ₹ 1,22,440 | ₹ 1,12,200 |
लखनऊ | ₹ 1,22,440 | ₹ 1,12,200 |
चंडीगढ़ | ₹ 1,22,440 | ₹ 1,12,200 |
अहमदाबाद | ₹ 1,22,340 | ₹ 1,12,100 |
Silver Rate Today 10 Oct: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (Per kg)
शहर (City) | चांदी का मूल्य (₹ / किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹ 1,70,000 |
चंडीगढ़ | ₹ 1,70,000 |
चेन्नई | ₹ 1,80,000 |
मुंबई | ₹ 1,70,000 |
पटना | ₹ 1,70,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Karwa Chauth Gold Silver Rate: चांदी की कीमत में उछाल
दिल्ली के बाजार में करवाचौथ से पहले बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,19,941 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,49,441 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। अब चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर है। हर रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?
असली सोना और चांदी पहचानने के तरीके: सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं। वजन और घनत्व जांचें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है। अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।
ALSO READ: फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी के दामों में तेजी, करवा चौथ पर खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट