धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी को भी लगे पंख; खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 15 October: आज बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसका असर खरीदारों पर भी पड़ेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,28,830 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि आज बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का रिटेल भाव बढ़कर 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
Gold Silver Rate Today 15 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

मालूम हो कि देश में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में फिल्म के लिए सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उछाल दर्ज हुई है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार, सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

धातु | शुद्धता | रेट (रुपये में) | मात्रा |
---|---|---|---|
सोना (Gold) | 24 कैरेट | ₹1,26,152 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 23 कैरेट | ₹1,25,647 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 22 कैरेट | ₹1,15,555 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 18 कैरेट | ₹94,614 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 14 कैरेट | ₹73,799 | प्रति 10 ग्राम |
चांदी (Silver) | 999 शुद्धता | ₹1,78,100 | प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 15 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,17,810 | ₹1,28,510 |
मुंबई | ₹1,17,660 | ₹1,28,360 |
अहमदाबाद | ₹1,17,710 | ₹1,28,410 |
चेन्नई | ₹1,17,660 | ₹1,28,360 |
कोलकाता | ₹1,17,660 | ₹1,28,360 |
हैदराबाद | ₹1,17,660 | ₹1,28,360 |
जयपुर | ₹1,17,810 | ₹1,28,510 |
भोपाल | ₹1,17,710 | ₹1,28,410 |
लखनऊ | ₹1,17,810 | ₹1,28,510 |
चंडीगढ़ | ₹1,17,810 | ₹1,28,510 |
Silver Rate Today 15 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

शहर | चांदी का भाव (₹ प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹1,89,100 |
मुंबई | ₹1,89,100 |
अहमदाबाद | ₹1,89,100 |
चेन्नई | ₹2,06,100 |
कोलकाता | ₹1,89,100 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Festive Season Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत
दिल्ली के बाजार में बीते मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,28,830 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,89,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?
सोने और चांदी की पहचान
असली सोना और चांदी पहचानने के तरीके: सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं। वजन और घनत्व जांचें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है। अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें.