नवरात्रि से पहले अचानक सस्ता हुआ सोना, देखें आज देशभर में सोने-चांदी का क्या है ताजा रेट?
Gold Rate Today 16 September: सोमवार, 16 सितंबर 2025 को सोना-चांदी के रेट में भारी बदलाव देखने को मिला है। सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी होती दिख रही है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 109,511 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, वहीं चांदी की कीमत घटकर 127,791 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए IBJA के मुताबिक जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं? साथ ही जानेंगे कि इनकी कीमतें रोज क्यों बदलती हैं?
Gold Silver Rate Today 16 September: सोने और चांदी की कीमत में बदलाव

बता दें कि नवरात्रि शुरू होने में महज कुछ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट हुई है। ऐसे में आप इसे खरीद सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार भी सोने-चांदी के दामों में बदलाव को प्रभावित करते हैं। सोमवार को भी सोने और चांदी के ताजा भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम थी। तो आइए जानते हैं कि आज मंगलवार को दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने-चांदी के क्या भाव हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव क्या है, आइए इस खबर में नीचे जानते हैं।
Gold Silver Rate Today 16 September: विभिन्न कैरेट में सोने-चांदी के ताजा दाम

धातु | शुद्धता (कैरेट) | दर (रुपये) | मात्रात्मक इकाई |
---|---|---|---|
सोना | 24 कैरेट | ₹1,09,511 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 23 कैरेट | ₹1,09,072 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 22 कैरेट | ₹1,00,312 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 18 कैरेट | ₹82,133 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 14 कैरेट | ₹64,064 | प्रति 10 ग्राम |
चांदी | 999 (99.9% शुद्ध) | ₹1,27,791 | प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 16 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) (यदि उपलब्ध) |
---|---|---|---|
नई दिल्ली | ₹1,11,954 | ₹1,21,522 | ₹91,600 |
मुंबई | ₹1,01,800 | ₹1,11,060 | - |
कोलकाता | ₹1,01,800 | ₹1,10,520 | - |
चेन्नई | ₹1,01,800 | ₹1,11,060 | - |
बेंगलुरु | ₹1,01,800 | ₹1,11,060 | - |
हैदराबाद | ₹1,01,800 | ₹1,11,060 | - |
अहमदाबाद | ₹1,02,050 | ₹1,05,000 | - |
पुणे | ₹1,01,800 | ₹1,11,060 | - |
जयपुर | ₹1,01,950 | ₹1,11,210 | - |
लखनऊ | ₹1,01,950 | ₹1,11,210 | - |
Silver Rate Today 16 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

शहर | चांदी का भाव (₹) |
---|---|
दिल्ली | ₹132,900 |
मुंबई | ₹139,249 |
कानपुर | ₹132,900 |
चेन्नई | ₹133,295 |
कोलकाता | ₹137,490 |
बंगलौर | ₹133,024 |
सलेम | ₹1,44,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
ये भी पढ़ें:दो दिन बाजार बंद होने के बाद आज सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, देखें देशभर के ताजा भाव