W3Schools
Advertisement

दशहरे पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदारी के लिए ये समय है खास, देखें देशभर के ताजा रेट

09:59 AM Oct 02, 2025 IST | Shivangi Shandilya
दशहरे पर सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव  खरीदारी के लिए ये समय है खास  देखें देशभर के ताजा रेट
Gold Rate Today 2 October

Gold Rate Today 2 October: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है। आज देशभर में बड़े धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,920 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 161,000 रुपये के भाव से करोबार कर रहा है।

Advertisement

Gold Silver Rate Today 2 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 2 October
Gold Rate Today 2 October

बता दें कि नवरात्रि की शुरूआती दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में गुरूवार सुबह-सुबह मामूली बढ़ोतरी हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।

Advertisement

आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

Gold Rate Today 2 October
Gold Rate Today 2 October
धातु / कैरेटमूल्य (₹ प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट₹1,17,332
सोना 23 कैरेट₹1,16,862
सोना 22 कैरेट₹1,07,476
सोना 18 कैरेट₹87,999
सोना 14 कैरेट₹68,639
चांदी 999 शुद्धता₹1,45,120

Gold Rate Today 2 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

Gold Rate Today 2 October
Gold Rate Today 2 October
शहर24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली₹1,19,400₹1,09,460
मुंबई₹1,19,250₹1,09,310
अहमदाबाद₹1,19,300₹1,09,360
चेन्नई₹1,18,690₹1,08,800
कोलकाता₹1,19,250₹1,09,310
अमृतसर₹1,19,400₹1,09,460
लखनऊ₹1,19,400₹1,09,460
बेंगलुरु₹1,19,250₹1,08,800
जयपुर₹1,19,400₹1,09,460

Silver Rate Today 2 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Advertisement

शहरचांदी का भाव (₹)
नई दिल्ली₹1,55,591
मुंबई₹1,50,900 – ₹1,51,100 (लगभग)
कोलकाता₹1,51,100
चेन्नई₹1,61,100

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Dussehra Gold Silver Rate: नवरात्रि में गोल्ड-सिल्वर का भाव

Silver Rate Today 2 October

दिल्ली के बाजार में बुधवार को गोल्ड 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹₹1,15,630 रुपये था। वहीं चांदी भी रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

ALSO READ: Gold Rate Today 1 Oct: दशहरा से पहले सोने चांदी की कीमत में उछाल, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×