20 सितंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, देखें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट
08:26 AM Sep 20, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Advertisement
Gold Rate Today 20 September: शनिवार, 20 सितंबर 2025 को एक बार फिर सोना-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है तो चांदी की कीमत में भी लगातार उछाल जारी है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक़, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109775 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 12800 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं आज शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य होगा। ऐसे में आइए IBJA के मुताबिक जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
Advertisement
Gold Silver Rate Today 20 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको खरीदारी से पहले इनकी सही कीमतों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा गया है। शुक्रवार को सोने और चांदी की ताजा कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखा गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 800 रुपये बढ़कर 114,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बढ़ते वैश्विक तनाव और अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में तेजी आई। तो चलिए आज शनिवार को दिल्ली और मुंबई समेत अपने शहर में बिक रहे 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव जानते हैं। साथ ही, नीचे इस खबर में चांदी का ताजा भाव भी जानेंगे।
Advertisement
आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने के भाव (Gold Rates - प्रति 10 ग्राम)
| कैरेट (Carat) | भाव (₹) |
|---|---|
| 24 कैरेट | ₹109,775 |
| 23 कैरेट | ₹109,335 |
| 22 कैरेट | ₹100,554 |
| 18 कैरेट | ₹82,331 |
| 14 कैरेट | ₹64,218 |
चांदी का भाव (Silver Rate - प्रति किलोग्राम)
| शुद्धता (Purity) | भाव (₹) |
|---|---|
| 999 | ₹128,000 |
Advertisement
Gold Rate Today 20 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

| 🔹 शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹1,02,210 | ₹1,11,490 |
| मुंबई | ₹1,02,060 | ₹1,11,340 |
| कोलकाता | ₹1,02,050 | ₹1,11,330 |
| बेंगलुरु | ₹1,01,900 | ₹1,11,170 |
| हैदराबाद | ₹1,01,809 | ₹1,11,199 |
| अहमदाबाद | ₹1,02,050 | ₹1,11,410 |
| पुणे | ₹1,00,550 | ₹1,09,780 |
| जयपुर | ₹1,02,050 | ₹1,11,310 |
| लखनऊ | ₹1,02,210 | ₹1,11,490 |
| पटना | ₹1,02,110 | ₹1,11,390 |
Silver Rate Today 20 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

| 🔹 शहर | चांदी का भाव (₹/kg) |
|---|---|
| मुंबई | ₹1,33,000 |
| दिल्ली | ₹1,37,933 |
| चेन्नई | ₹1,43,100 |
| कानपुर | ₹1,33,000 |
| जयपुर | ₹1,37,933 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Join Channel