नवरात्रि और GST के नए रेट से सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें देशभर के ताजा भाव
Gold Rate Today 22 September: सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आज से GST के नए रेट से सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। वहीं इसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोने की कीमतों में उछाल दिख रहा है तो चांदी की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है।
Gold Silver Rate Today 22 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव
बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक़, रविवार को 24 कैरेट सोना ₹112,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹102,950 प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,35,000 प्रति किलो हो गई। वहीं आज सोमवार, 22 सितंबर 2025 को बाजार खुलते ही इसकी कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में आइए IBJA के मुताबिक जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
धातु | शुद्धता | रेट (₹) | इकाई |
---|---|---|---|
सोना (Gold) | 24 कैरेट | ₹1,09,775 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 23 कैरेट | ₹1,09,335 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 22 कैरेट | ₹1,00,554 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 18 कैरेट | ₹82,331 | प्रति 10 ग्राम |
सोना | 14 कैरेट | ₹64,218 | प्रति 10 ग्राम |
चांदी (Silver) | 999 शुद्धता | ₹1,28,000 | प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 22 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
🔹 शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
---|---|---|
नई दिल्ली | ₹1,03,350 | ₹1,12,730 |
मुंबई | ₹1,03,200 | ₹1,12,580 |
कोलकाता | ₹1,03,200 | ₹1,12,580 |
बेंगलुरु | ₹1,03,200 | ₹1,12,580 |
हैदराबाद | ₹1,03,200 | ₹1,12,580 |
अहमदाबाद | ₹1,03,250 | ₹1,12,630 |
पुणे | ₹1,03,200 | ₹1,12,580 |
जयपुर | ₹1,03,350 | ₹1,12,730 |
लखनऊ | ₹1,03,350 | ₹1,12,730 |
पटना | ₹1,03,250 | ₹1,12,190 |
Silver Rate Today 22 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):
🔹 शहर | चांदी का भाव (₹/किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹1,34,900 |
मुंबई | ₹1,34,900 |
नोएडा | ₹1,34,900 |
सेलम | ₹1,44,900 |
कानपुर | ₹1,38,900 |
लखनऊ | ₹1,38,900 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
ये भी पढ़ें-नवरात्रि से पहले आसमान छूने लगा सोना, ज्वैलर के पास जाने से पहले पढ़ें अपने शहर का ताजा भाव