W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gold Rate Today 28 Oct: सर्राफा बाजार में फिर टूटा सोने चांदी का भाव, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना

11:11 AM Oct 28, 2025 IST | Himanshu Negi
gold rate today 28 oct  सर्राफा बाजार में फिर टूटा सोने चांदी का भाव  जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना
Gold Rate Today 28 Oct (Punjab kesari files)
Advertisement

Gold Rate Today 28 Oct: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय से कीमत बढ़ने के बाद अब दोनों की कीमतों में गिरावट जारी है। धनतेरस के बाद सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है लगातार भाव टूटने के बाद अब कीमत ऑल टाईम हाई से नीचे आ गई है।

माना जा रहा है कि अभी यह गिरावट जारी रहेगी और खरीदारों के लिए सुनहरा मौका है। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,23,420 रुपये प्रति दस ग्राम है और एक किलो चांदी का भाव ₹1,51,000 रुपये प्रति किलो ग्राम है। आईए विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव..

Gold Silver Rate Today 28 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Silver Rate Today 28 Oct
Gold Silver Rate Today 28 Oct (source: social media)

अक्टूबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो सस्ती हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और कमी आने की संभावना है। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

धातु (Metal)कैरेट / शुद्धताकीमत (Price)मात्रा (Per)
सोना (Gold)24 कैरेट₹1,23,420प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)23 कैरेट₹1,20,000प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)22 कैरेट₹1,13,140प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)18 कैरेट₹92,600प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold)14 कैरेट₹70,880प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver)999 शुद्धता₹1,54,900प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 28 Oct: प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (10 ग्राम) क्या हैं?

शहर (City)24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi)₹1,23,420₹1,13,140
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹1,23,320₹1,13,040
अयोध्या (Ayodhya)₹1,23,420₹1,13,140
बैंगलोर (Bangalore)₹1,22,460₹1,12,250
कोलकाता (Kolkata)₹1,22,460₹1,12,250
चंडीगढ़ (Chandigarh)₹1,22,610₹1,12,350
पुणे (Pune)₹1,22,460₹1,12,250

Silver Rate Today 28 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 28 October
Silver Rate Today 28 October (source: social media)

 

शहर (City)चांदी (Silver) कीमत (₹ प्रति किलोग्राम)
लखनऊ (Lucknow)₹1,51,000
दिल्ली (Delhi)₹1,51,000
पटना (Patna)₹1,51,000
पुणे (Pune)₹1,51,000
केरल (Kerala)₹1,65,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Gold Rate Downfall Reason: सोने चांदी की कीमत धड़ाम

सोने चांदी की कीमत धड़ाम
सोने चांदी की कीमत धड़ाम (source: social media)

देशभर में सोने चांदी का दाम लगातार टूट रहा है। बता दें कि धनतेरस के बाद सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जिससे दोनों की कीमत ऑल टाईम हाई से नीचे आ गई है। वहीं  वैश्विक बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व के फैसले, डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार के कारण सोने चांदी का भाव लगातार टूट रहा है।

ALSO READ: Gold Rate Today 27 Oct: गहने बनाने का सुनहरा मौका! आज भी टूटा सोना चांदी का भाव, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×