नवरात्रि के 7वें दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 29 September: सोमवार, 29 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि सोना-चांदी की कीमत नवरात्रि शुरू होते ही कम हो गए, लेकिन इसकी कीमतें रोज बदलते रहते हैं। देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 598 रुपये की बढ़त के साथ 1,15,489 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 1508 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,397 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास करोबार कर रहा है।
Gold Silver Rate Today 29 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव
बता दें कि नवरात्रि की शुरूआती दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,262 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, रविवार को इंडिया-पाकिस्तान एशिया कप का फाइनल खेला, जिसमें इंडिया को पांच विकेट से जीत मिली, इसका भी असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है। सोमवार सुबह-सुबह सोना-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।
आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
🔍 शुद्धता | 💎 धातु | 💰 रेट (₹) | 📏 इकाई |
---|---|---|---|
24 कैरेट | सोना | ₹1,13,262 | प्रति 10 ग्राम |
23 कैरेट | सोना | ₹1,12,808 | प्रति 10 ग्राम |
22 कैरेट | सोना | ₹1,03,748 | प्रति 10 ग्राम |
18 कैरेट | सोना | ₹84,947 | प्रति 10 ग्राम |
14 कैरेट | सोना | ₹66,258 | प्रति 10 ग्राम |
999 (99.9% शुद्ध) | चांदी | ₹1,38,100 | प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 29 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
शहर / स्थान | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,16,550 | ₹1,06,850 |
मुंबई | ₹1,16,400 | ₹1,06,700 |
अहमदाबाद | ₹1,16,450 | ₹1,06,750 |
चेन्नई | ₹1,16,730 | ₹1,07,000 |
कोलकाता | ₹1,16,400 | ₹1,06,700 |
अमृतसर | ₹1,16,550 | ₹1,06,850 |
लखनऊ | ₹1,16,550 | ₹1,06,850 |
बेंगलुरु | ₹1,16,400 | ₹1,06,700 |
जयपुर | ₹1,16,550 | ₹1,06,850 |
भुवनेश्वर | ₹1,16,400 | ₹1,06,700 |
हैदराबाद | ₹1,16,400 | ₹1,06,700 |
Silver Rate Today 29 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):
स्थान / शहर | चाँदी का भाव (प्रति किग्रा) |
---|---|
दिल्ली | ₹1,53,073 |
मुंबई | ₹1,50,000 |
जयपुर | ₹1,50,000 |
गाज़ियाबाद (केरल) | ₹1,59,000 |
नोएडा | ₹1,48,900 |
हरियाणा | ₹1,49,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Navratri Gold Silver Rate: नवरात्रि में गोल्ड-सिल्वर का भाव
दिल्ली के बाजार में रविवार को गोल्ड 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,630 रुपये था। वहीं चांदी भी रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
ये भी पढ़ें-हर दिन सोना बना रहा नया रिकॉर्ड! जान लें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत