सोना-चांदी हुआ सस्ता, दिवाली से पहले चेक करें अपने शहरों के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 4 October: शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 नवरात्रि समाप्त होते ही सोना-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में 118670 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 1,51,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से करोबार कर रहा है।
Gold Silver Rate Today 4 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव
बता दें कि नवरात्रि की शुरूआती दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दशहरे पर इसकी कीमतें लगातार बदलती रही। वहीं दशहरे के बाद अब धनतेरस और दिवाली है, ऐसे में लोग खूब सोना-चांदी खरीदते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में शनिवार सुबह-सुबह मामूली गिरावट हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
धातु / शुद्धता (Carat / Purity) | मात्रा | मूल्य (रुपये) |
---|---|---|
सोना 24 कैरेट | 10 ग्राम | 1,16,954 |
सोना 23 कैरेट | 10 ग्राम | 1,16,486 |
सोना 22 कैरेट | 10 ग्राम | 1,07,130 |
सोना 18 कैरेट | 10 ग्राम | 87,716 |
सोना 14 कैरेट | 10 ग्राम | 68,418 |
चांदी 999 | 10 किलो | 1,45,610 |
Gold Rate Today 4 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट (रु/10 ग्राम) | 22 कैरेट (रु/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 1,18,670 | 1,08,790 |
मुंबई | 1,18,520 | 1,08,640 |
चेन्नई | 1,18,520 | 1,08,640 |
कोलकाता | 1,18,520 | 1,08,640 |
जयपुर | 1,18,670 | 1,08,790 |
लखनऊ | 1,18,670 | 1,08,790 |
चंडीगढ़ | 1,18,670 | 1,08,790 |
भोपाल | 1,18,570 | 1,08,640 |
अहमदाबाद | 1,18,570 | 1,08,640 |
हैदराबाद | 1,18,520 | 1,08,640 |
Silver Rate Today 4 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):
शहर / क्षेत्र | कीमत (रु/किलो) |
---|---|
मुंबई | 1,52,000 |
जयपुर | 1,52,000 |
दिल्ली | 1,56,055 |
हरियाणा | 1,59,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Dussehra Gold Silver Rate: दशहरा पर क्या रहा गोल्ड-सिल्वर का भाव?
दिल्ली के बाजार में दशहरे यानी गुरूवार को गोल्ड 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18, 830 रुपये था। वहीं चांदी भी रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
ALSO READ: दशहरे के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें देशभर के ताजा भाव