करवा चौथ से पहले अचानक महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या हैं ताजा रेट
11:15 AM Oct 07, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Gold Rate Today 7 October: आज मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 से कुछ ही दिन दूर है करवा चौथ। सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर सोने और चांदी के खरीदारों पर भी पड़ेगा। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में सोना ₹2,700 महंगा हुआ है। दिल्ली में सोना ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,57,400 प्रति किलो पर पहुंच गई।
Advertisement
Gold Silver Rate Today 7 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव
बता दें कि करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए सोना खरीदते हैं। ऐसे में करवा चौथ से पहले सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। करवा चौथ के बाद अब धनतेरस और दिवाली है, इसलिए लोग खूब सोना-चांदी खरीदते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
धातु | शुद्धता (कैरेट/प्रमाण) | भाव (₹ प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम) |
---|---|---|
सोना | 24 कैरेट | ₹1,19,249 प्रति 10 ग्राम |
सोना | 23 कैरेट | ₹1,18,771 प्रति 10 ग्राम |
सोना | 22 कैरेट | ₹1,09,232 प्रति 10 ग्राम |
सोना | 18 कैरेट | ₹89,437 प्रति 10 ग्राम |
सोना | 14 कैरेट | ₹69,761 प्रति 10 ग्राम |
चांदी | 999 शुद्धता | ₹1,48,833 प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 7 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,22,070 | ₹1,12,000 |
मुंबई | ₹1,22,020 | ₹1,11,850 |
चेन्नई | ₹1,22,180 | ₹1,12,000 |
कोलकाता | ₹1,22,020 | ₹1,11,850 |
जयपुर | ₹1,22,070 | ₹1,12,000 |
लखनऊ | ₹1,22,070 | ₹1,12,000 |
चंडीगढ़ | ₹1,22,070 | ₹1,12,000 |
भोपाल | ₹1,22,070 | ₹1,11,900 |
अहमदाबाद | ₹1,22,070 | ₹1,11,900 |
हैदराबाद | ₹1,22,020 | ₹1,11,850 |
Silver Rate Today 7 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):
शहर / क्षेत्र | चांदी का भाव (₹/किलो) |
---|---|
मुंबई | ₹1,52,000 |
जयपुर | ₹1,52,000 |
दिल्ली | ₹1,56,055 |
हरियाणा | ₹1,59,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Karwa Chauth Gold Silver Rate: करवाचौथ पर क्या रहा गोल्ड-सिल्वर का भाव?
Advertisement