Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड मंहगाई, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

10:38 AM Dec 07, 2023 IST | R.N. Mishra

Gold Price Today: सोना चांदी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। विगत दिनों से भारत में इसकी मांग भी बढ़ी है। आइये जानते हैं बृहस्पतिवार को सोना और चांदी के दाम क्या हैं।

Gold and Silver Price on 7th December 2023: आज सोने-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देश में एक 10 ग्राम सोने के दाम के दाम 57,600 रुपये जबकि एक दिन पहले 58,000 रूपये था। इस तरह एक दिन में सोने के दामों में 400 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। बता दें, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 7 दिसंबर को 63,260 रुपये प्रति एक तोला है। वहीँ एक दिन पहले की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 64,350 रुपये था।

चांदी के दाम
देश में सात दिसंबर 1 किलो ग्राम चांदी के भाव 78,200 रुपये हैं, जबकि एक दिन पहले चांदी (silver) का भाव 78,500 रुपये प्रति किलो था।

जानिए अपने शहर में सोने चांदी के भाव
दिल्ली में सोने के दाम क्रमशः 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 57,600 वहीं 24 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम- 62,280 रूपये हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने के भाव की बात करें तो 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 57,600 रुपये जबकि 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 62,820 रूपये है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में 22 कैरट सोने के दाम 57,450 रूपये जबकि 24 कैरट सोने के दाम 62,670 रूपये प्रति 10 ग्राम है। आगरा जिले में 22 कैरट सोने के भाव 57,600 रूपये जबकि 24 कैरट सोने के भाव 62,280 रूपये हैं।

क्या है Post Office Sukanya Samriddhi Yojana, कैसे उठायें इसका लाभ, कौन कर सकता है आवेदन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article