सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today 11 Dec: शादी के सीजन में सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज, 11 दिसंबर को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है, वहीं चांदी के भाव भी बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,470 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,30,320 प्रति 10 ग्राम है। आइए, जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे और हॉट रेट्स।
Gold Rate Today: 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| शहर | 22 कैरेट सोने की कीमत | 24 कैरेट सोने की कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,19,610 | ₹1,30,470 |
| लखनऊ | ₹1,19,610 | ₹1,30,470 |
| जयपुर | ₹1,19,610 | ₹1,30,470 |
| हैदराबाद | ₹1,19,460 | ₹1,30,320 |
| भोपाल | ₹1,19,510 | ₹1,30,370 |
| चंडीगढ़ | ₹1,19,610 | ₹1,30,470 |
| मुंबई | ₹1,19,460 | ₹1,30,320 |
| कोलकाता | ₹1,19,460 | ₹1,30,320 |
| अहमदाबाद | ₹1,19,510 | ₹1,30,370 |
| चेन्नई | ₹1,19,460 | ₹1,30,320 |
Silver Rate Today 11 December: देश के प्रमुख शहरों में क्या है चांदी के भाव?

| शहर | कीमत (1 Kg) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹1,99,100 |
| मुंबई | ₹1,99,100 |
| जयपुर | ₹1,99,100 |
| लुधियाना | ₹1,99,100 |
| पटना | ₹1,99,100 |
| मेरठ | ₹1,99,100 |
| पुणे | ₹1,99,100 |
| कोलकाता | ₹1,99,100 |
| अहमदाबाद | ₹1,99,100 |
| लखनऊ | ₹1,99,100 |
Gold Silver Rate: रुपये-डॉलर की चाल तय करेगी सोने का भाव

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात और रुपये-डॉलर की दर वैसी की वैसी रहती है या रुपया और कमजोर होता है, तो 2026 तक सोने की कीमत 5% से 16% तक और बढ़ सकती है। लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में इस साल अब तक लगभग 60% की बढ़ोतरी हो चुकी है।
How To Check Latest Gold Rate: घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट पता करें

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
यह भी पढ़ें: बुधवार को सोना हुआ सस्ता तो चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, घर लाने से पहले देखें कहां मिल रहा सबसे सस्ता

Join Channel