सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक तेज; जानें 10 बड़े शहरों में क्या चल रहा है भाव?
Gold Silver Rate Today 11 Nov: आज मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, जिससे खरीदारों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,280 रुपये है. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,750 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,13,500 रुपये के मुकाबले 2250 रुपये ऊपर है। आज चांदी की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 3000 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
22 Carat Gold rate today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव
मालूम हो कि शादी सीजन शुरू है। बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ शादी सीजन भी शुरू है, ऐसे में इस सीजन में गोल्ड सिल्वर के रेट लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। हालांकि, इनकी कीमतें लगातार बदल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार, सुबह सोने की कीमत में उछाल देखा जा रहा है तो चांदी भी कल के मुताबिक़ महंगी हुई है। आज दिल्ली समेत अन्य शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 11,590 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,486 रुपये प्रति ग्राम है।
बता दें कि आज मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, बिहार जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।
| धातु | शुद्धता / कैरेट | दर (₹) | इकाई |
|---|---|---|---|
| सोना | 24 कैरेट | 1,22,441 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 23 कैरेट | 1,21,951 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 22 कैरेट | 1,12,156 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 18 कैरेट | 91,831 | प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 14 कैरेट | 71,628 | प्रति 10 ग्राम |
| चांदी | 999 | 1,51,643 | प्रति किलोग्राम |
24 Carat Gold Rate Today: देशभर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज देश के कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 122441 रुपये है। यहां देखें आज का सोने-चांदी का भाव।
Gold Silver Rate Today 11 Nov: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,13,660 | 1,23,980 |
| मुंबई | 1,13,510 | 1,23,830 |
| कोलकाता | 1,13,660 | 1,23,830 |
| चेन्नई | 1,14,810 | 1,25,250 |
| बेंगलुरु | 1,13,510 | 1,23,830 |
| हैदराबाद | 1,13,510 | 1,23,830 |
| लखनऊ | 1,13,660 | 1,23,980 |
| पटना | 1,13,560 | 1,23,880 |
| जयपुर | 1,13,660 | 1,23,980 |
| अहमदाबाद | 1,13,560 | 1,23,880 |
18 Carat Gold Rate today: इन शहरों में क्या है 18 कैरेट सोने की कीमत
| शहर | 18 कैरेट सोने की कीमत (₹ प्रति ग्राम) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹9,263 |
| लातूर | ₹9,245 |
| लखनऊ | ₹9,257 |
| विजयवाड़ा | ₹9,208 |
| बैंगलोर | ₹9,272 |
| चेन्नई | ₹9,254 |
Silver Rate Today 11 November: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव
| शहर | 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 1,57,100 |
| मुंबई | 1,57,100 |
| अहमदाबाद | 1,57,100 |
| चेन्नई | 1,69,100 |
| कोलकाता | 1,57,100 |
| गुरुग्राम | 1,57,100 |
| लखनऊ | 1,57,100 |
| बेंगलुरु | 1,57,100 |
| जयपुर | 1,57,100 |
| पटना | 1,57,100 |
| भुवनेश्वर | 1,57,100 |
| हैदराबाद | 1,69,100 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
यह भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी पड़ी फीकी; जानें अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए आपके शहर में क्या चल रहा है भाव?