भाई दूज पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, बहन को गोल्ड देने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today 23 October: आज, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में भाई दूज मनाया जा रहा है। दिवाली के दो दिन बाद इस पर्व को मनाया जा रहा है। इस दिन सोने और चांदी की खूब खरीदारी होती है, इसलिए आज देशभर में इनकी कीमतें क्या है यह जानना जरूरी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 3726 रुपये घटकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 10549 रुपये घटकर 1,52,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
Gold Silver Rate Today 23 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

बता दें कि दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। दामों में इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो महंगी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और बढ़ोतरी संभव है। तो ऐसे में जानते हैं IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
धातु (Metal) | शुद्धता (Purity) | दर (Price) | इकाई (Unit) |
---|---|---|---|
सोना (Gold) | 24 कैरेट | ₹1,23,907 | प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 23 कैरेट | ₹1,23,411 | प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 22 कैरेट | ₹1,13,499 | प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 18 कैरेट | ₹92,930 | प्रति 10 ग्राम |
सोना (Gold) | 14 कैरेट | ₹70,486 | प्रति 10 ग्राम |
चांदी (Silver) | 999 | ₹1,52,501 | प्रति किलोग्राम |
Gold Rate Today 23 October: देश के 10 प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (10 ग्राम) क्या हैं…

शहर (City) | सोना 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | सोना 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹1,26,030 | ₹1,15,540 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | ₹1,25,930 | ₹1,15,440 |
अयोध्या (Ayodhya) | ₹1,26,030 | ₹1,15,540 |
बैंगलोर (Bangalore) | ₹1,25,880 | ₹1,15,390 |
भोपाल (Bhopal) | ₹1,25,930 | ₹1,15,440 |
गाजियाबाद (Ghaziabad) | ₹1,26,030 | ₹1,15,540 |
अमृतसर (Amritsar) | ₹1,26,030 | ₹1,15,540 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹1,25,880 | ₹1,15,390 |
चंडीगढ़ (Chandigarh) | ₹1,26,030 | ₹1,15,540 |
पुणे (Pune) | ₹1,25,880 | ₹1,15,390 |
Silver Rate Today 23 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

शहर (City) | 1 किलोग्राम चांदी का भाव (₹) | स्रोत (Source) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹1,59,965 | ABP News |
दिल्ली (Delhi) | ₹1,72,000 | Goodreturns |
मुंबई (Mumbai) | ₹1,60,000 | Goodreturns |
लखनऊ (Lucknow) | ₹1,64,000 | Punjab Kesari |
बेंगलुरु (Bengaluru) | ₹1,78,000 | Times of India |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Bhai Dooj Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में बीते बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,32,500 प्रति दस ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,68,500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथलपुथल, खरीदने से पहले यहां देखें देशभर के ताजा रेट