सोने की कीमत में भारी उछाल, चांदी ऑल टाईम हाई के करीब, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव
Gold Silver Rate Today 28 Nov: सोने चांदी की कीमतों में प्रत्येक दिन उतार चढ़ाव जारी है। अब एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। आज दोनों के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जिससे खासकर खरीदारों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। आज खबर लिखते समय तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹1,28,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 3 हजार रुपये का उछाल आया है और ₹1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
Gold Silver Rate Today 28 Nov: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
नवंबर का महीना शादी सीजन के लिए माना जाता है। इस सीजन में लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। रोज इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। आज गोल्ड-सिल्वर के दामों में उछाल आया है। अगर आप भी सोने चांदी के गहने बनाने का सोच रहे तो आज का ताजा भाव जरूर चेक करें। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें क्या है..
| धातु / कैरेट | Price | Gram |
|---|---|---|
| सोना 24 कैरेट | ₹1,28,610 | 10g |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,17,900 | 10g |
| सोना 18 कैरेट | ₹96,490 | 10g |
| चांदी 999 | ₹1,76,000 | 1 kg |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
| शहर | 24K कीमत | 22K कीमत | 18K कीमत |
|---|---|---|---|
| Chennai | ₹1,29,160 | ₹1,18,400 | ₹98,750 |
| Mumbai | ₹1,28,460 | ₹1,17,750 | ₹96,340 |
| Delhi | ₹1,28,610 | ₹1,17,900 | ₹96,490 |
| Kolkata | ₹1,28,460 | ₹1,17,750 | ₹96,340 |
| Bangalore | ₹1,28,460 | ₹1,17,750 | ₹96,340 |
| Hyderabad | ₹1,28,460 | ₹1,17,750 | ₹96,340 |
| Pune | ₹1,28,460 | ₹1,17,750 | ₹96,340 |
| Ahmedabad | ₹1,28,510 | ₹1,17,800 | ₹96,390 |
| Jaipur | ₹1,28,610 | ₹1,17,900 | ₹96,490 |
| Lucknow | ₹1,28,610 | ₹1,17,900 | ₹96,490 |
| Patna | ₹1,28,510 | ₹1,17,800 | ₹96,390 |
| Chandigarh | ₹1,28,610 | ₹1,17,900 | ₹96,490 |
Silver Rate Today 28 November: चांदी का ताजा भाव
| शहर | Silver Rate (₹/kg) |
|---|---|
| चेन्नई | ₹1,83,000 |
| बैंगलोर | ₹1,76,000 |
| हैदराबाद | ₹1,83,000 |
| मुंबई | ₹1,76,000 |
| कोलकाता | ₹1,76,000 |
| लखनऊ | ₹1,76,000 |
| पटना | ₹1,76,000 |
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
How to Check Latest Gold Rate: घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट पता करें
ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
ALSO READ: बधाई हो! शादी सीजन में अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट