Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

21 फरवरी से शुरु होगें 3 राशियों के अच्छे दिन, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

10:34 AM Feb 20, 2022 IST | Desk Team

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए, उस व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र के शुभ होने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इस वक्त शुक्र देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद 21 फरवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र देव को भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन, सौन्दर्य, शोहरत और रोमांस का ग्रह माना गया है।
Advertisement
वृषभ राशि— इन राशिवालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती हैं। कोई धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
कर्क राशि— घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे- सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
सिंह राशि — सिंह राशिवालों की जिंदगी खुशहाल रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। नौकरी में प्रमोश का योग बनेगा। युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा।
Advertisement
Next Article