Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, Yamuna में जल्द शुरू होगी Cruise सेवा, जानें क्या होगा Route

DTTDC ने बताया कि यमुना में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू की जाएगी

07:01 AM Mar 02, 2025 IST | Khushi Srivastava

DTTDC ने बताया कि यमुना में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू की जाएगी

दिल्ली में नई बीजेपी सरकार यमुना पर खास ध्यान दे रही है। बीजेपी ने यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया है। वहीं यमुना पर संध्या आरती भी शुरू हो चुकी  है। लेकिन अब बीजेपी संजीवनी मिशन के तहत यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। इस क्रूज सेवा का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और यमुना को नया जीवन प्रदान करना है। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम  (DTTDC) ने इस बात जानकारी दी।

ये होगा यमुना क्रूज का रूट

दिल्ली जल बोर्ड, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और बाढ़ नियंत्रण विभाग मिलकर इस परियोजना को लागू करने जा रहे हैं। इसमें फ्लोटिंग जेटी, नेविगेशनल सुविधाएं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी प्रावधान होगा। डीटीटीडीसी ने इस परियोजना के लिए योग्य ऑपरेटर की तलाश में टेंडर जारी किया। प्रस्ताव के अनुसार, इस क्रूज सेवा में दो सौर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली नावें होंगी, जो सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर (शनि मंदिर) तक जाएंगी और फिर उसी रूट से वापस आएंगी। क्रूज की कुल यात्रा 7 से 8 किलोमीटर की होगी।

क्रूज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस परियोजना के तहत शुरुआत में इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावें  चलाई जाएंगी। इन नावों में 20 से 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और यह 5 से 7 नॉट्स की रफ्तार से चलेंगी। इतना ही नहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट्स, अनाउंसमेंट सिस्टम और इनबोर्ड बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। क्रूज चलाने वाले ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि नावें यात्रियों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक हो। प्रस्ताव के अनुसार, ये क्रूज आधुनिक और वातानुकूलित होंगे। नावें हर दिन कम से कम चार चक्कर लगाएंगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article