Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, 324.61 अंक चढ़ा Sensex, 16139 के पार हुआ निफ्टी

एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।

12:41 PM Jul 13, 2022 IST | Desk Team

एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।

शेयर बाजार में बीते दो दिनों तक हुई गिरावट के बाद बाजार बुधवार को कुछ संभलता हुआ नजर आया। एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। इससे पहले, दो दिन तक घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
Advertisement
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 324.61 अंक बढ़कर 54,211.22 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.3 अंक चढ़कर 16,139.60 पर था। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और अंत में 508.62 अंक यानी 0.94 प्रतिशत लुढ़ककर 53,886.61 अंक पर बंद हुआ। 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 157.70 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,058.30 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,565.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
Advertisement
Next Article