मुंबई में अब नहीं मिलेगी नॉन एसी डबल डेकर बस की सवारी, आखिरी सफर में मिली भावुक विदाई, देखें ये Video
इस बस को विदाई देते वक्त कई लोग भावुक होते नजर आए। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @mumbaiheritage से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके है।
07:30 PM Sep 15, 2023 IST | Pragya Sharma
समय बदल रहा है, चिजें बदल रही है। तेजी से सब कुछ बदलता जा रहा है। अब मुंबई के रोड़ पर चलने वाली डबल डेकर बस को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जिसे जननें के बाद आप भी शांत हो जाएंगे। मुंबई में सफर को आरामदायक बनाने के लिए एसी बसें शुरू की गई हैं। वैसे तो एसी और नॉन एसी बस टिकट की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। दरअसल, कुछ जगहों पर टिकट की कीमतें समान होती हैं, इसलिए ज्यादातर यात्री एसी बसें पसंद करते हैं।
Advertisement

लेकिन इसके चलते नॉन एसी डबल डेकर बसें अब खाली चल रही हैं। जिसके चलते प्रशासन ने अब इन बसों को बंद करने का फैसला लिया है। इसी बैकग्राउंड में आखिरी डबल डेकर बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर मुंबईवासी भावुक हो गए हैं, क्योंकि इस बस ने कई सालों तक मुंबईकरों की सेवा की थी। और वो बस अब देखने को नहीं मिलेगी।
.jpg)
Advertisement
अंधेरी के मरोल डिपो से रवाना होने वाली आखिरी डबल डेकर बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये बस मुंबईकरों को आखिरी सलामी देती नजर आ रही है। यह डबल डेकर बस एक ही समय में अधिक लोगों को एक साथ यात्रा करने के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब इस डबल डेकर की जगह एसी बस ने ले ली है। डबल डेकर बसों में लोगों की संख्या कम होने के कारण अब इन बसों को बंद किया जा रहा है। इस बस में अंतिम यात्रा करने के लिए मुंबईकरों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस को गुब्बारों से भी सजाया गया था।
Goodbye Double-Decker Bus.
The Last Double Decker bus (non-AC) leaving from Marol Depot today morning pic.twitter.com/fSE0ygABij— Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) September 15, 2023
इस बस को विदाई देते वक्त कई लोग भावुक होते नजर आए। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @mumbaiheritage से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके है। कई लोगों ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं। साथ ही कुछ लोगों ने डबल डेकर बसों के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। कुछ लोगों ने बस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वैसे डबल डेकर बस के बारे में आपका क्या सोचना है।
Advertisement