Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में अब नहीं मिलेगी नॉन एसी डबल डेकर बस की सवारी, आखिरी सफर में मिली भावुक विदाई, देखें ये Video

इस बस को विदाई देते वक्त कई लोग भावुक होते नजर आए। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @mumbaiheritage से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके है।

07:30 PM Sep 15, 2023 IST | Pragya Sharma

इस बस को विदाई देते वक्त कई लोग भावुक होते नजर आए। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @mumbaiheritage से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके है।

समय बदल रहा है, चिजें बदल रही है। तेजी से सब कुछ बदलता जा रहा है। अब मुंबई के रोड़ पर चलने वाली डबल डेकर बस  को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जिसे जननें के बाद आप भी शांत हो जाएंगे। मुंबई में सफर को आरामदायक बनाने के लिए एसी बसें शुरू की गई हैं। वैसे तो एसी और नॉन एसी बस टिकट की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। दरअसल, कुछ जगहों पर टिकट की कीमतें समान होती हैं, इसलिए ज्यादातर यात्री एसी बसें पसंद करते हैं। 
Advertisement
लेकिन इसके चलते नॉन एसी डबल डेकर बसें अब खाली चल रही हैं। जिसके चलते प्रशासन ने अब इन बसों को बंद करने का फैसला लिया है। इसी बैकग्राउंड में आखिरी डबल डेकर बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर मुंबईवासी भावुक हो गए हैं, क्योंकि इस बस ने कई सालों तक मुंबईकरों की सेवा की थी। और वो बस अब देखने को नहीं मिलेगी। 
अंधेरी के मरोल डिपो से रवाना होने वाली आखिरी डबल डेकर बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये बस मुंबईकरों को आखिरी सलामी देती नजर आ रही है। यह डबल डेकर बस एक ही समय में अधिक लोगों को एक साथ यात्रा करने के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब इस डबल डेकर की जगह एसी बस ने ले ली है। डबल डेकर बसों में लोगों की संख्या कम होने के कारण अब इन बसों को बंद किया जा रहा है। इस बस में अंतिम यात्रा करने के लिए मुंबईकरों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस को गुब्बारों से भी सजाया गया था। 

इस बस को विदाई देते वक्त कई लोग भावुक होते नजर आए। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @mumbaiheritage से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके है। कई लोगों ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं। साथ ही कुछ लोगों ने डबल डेकर बसों के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। कुछ लोगों ने बस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वैसे डबल डेकर बस के बारे में आपका क्या सोचना है। 
Advertisement
Next Article