Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी आज मना रहा है अपना 27वां बर्थडे, जानें इसकी पूरी जर्नी

12:08 PM Sep 27, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Google 27th Birthday

Google 27th Birthday:आप और हम हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन क्या आपको यकीन होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है? यह कंपनी कोई और नहीं, बल्कि गूगल है। गूगल ने हाल ही में अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। 27 सितंबर 2025 को गूगल में अपने होमपेज पर सर्च बॉक्स में एक रंगीन Google Doodle बनाकर अपने बर्थडे को खास बनाया है।

Google Birthday Doodle 2025: ऐसा है गूगल का पूरा सफर

Advertisement

बता दें कि अमेरिका भर के लाखों यूजर्स के लिए गूगल का 27वां जन्मदिन बेहद मजेदार यादगार बन गया है। इसके पीछे की वजह है गूगल की इतनी लंबी यात्रा। वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक छोटे गैरेज से शुरू होकर दुनिया की सबसे शक्तिशाली सर्च इंजन बनने तक का सफर गूगल ने तय किया है। मालूम हो कि गूगल की कहानी एक सपने जैसी है, जिसे देखते तो सब है लेकिन इसे पूरा कोई-कोई ही कर पाते हैं। 1998 में स्टैनफोर्ड के दो छात्रों, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मेनोलो पार्क के एक गैरेज से गूगल की शुरुआत की थी।

Google 27th Anniversary: कहां से आया गूगल?

दोनों छात्रों का मिशन था, "दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे सार्वभौमिक तरीके से आसान बनाना।" आज 27 साल बाद यह कह सकते है कि इन दोनों ने जो काम किया है वह उम्मीदों से बढ़कर है। बताते चले कि गूगल का नाम "गूगोल" से आया है। यह एक ऐसी संख्या है जिसमें 1 के बाद 100 शून्य लगते हैं। यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल का मकसद इंटरनेट पर मौजूद बहुत सारी सूचनाएं को व्यवस्थित करना था।

Google 27th Birthday: गूगल के पास हर सवाल का जवाब

बता दें कि आज के समय में गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन ही नहीं बल्कि यह जीमेल, गूगल मैप्स, यूट्यूब, गूगल क्लाउड, एंड्रॉयड, AI टूल्स और पिक्सल फोन जैसे हार्डवेयर तक इसका जाल फैल चुका है. गूगल का मालिकाना हक़ अल्फाबेट इंक. के पास है। गूगल के कई कंपनियां है, जिसके शेयर आज बाजार में बिकते हैं। बड़े निवेशक, आम लोग और कंपनी के अंदर के लोग शामिल हैं। आज गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बन गई है। आज, Google के पास हर सवाल का जवाब है। दुनिया का कोई भी व्यक्ति Google से कुछ ही सेकंड में अपने सवालों के जवाब मांग सकता है। गूगल का आज 27 साल पूरा हो गया है।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Advertisement
Next Article