Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Google ने करीब 10 वर्ष बाद बदला अपना Logo, G आइकन में किया बदलाव

G आइकन का नया रूप, Google के डेवलपर इवेंट में होगा अनावरण

05:27 AM May 13, 2025 IST | Himanshu Negi

G आइकन का नया रूप, Google के डेवलपर इवेंट में होगा अनावरण

Google ने 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। नया G आइकन ग्रेडिएंट ट्रांजिशन में दिखेगा, जो पहले चार रंगों में था। यह बदलाव IOS गूगल सर्च ऐप पर दिखेगा, जबकि अन्य ऐप्स में अभी नहीं। डेवलपर इवेंट में नई तकनीक का खुलासा हो सकता है।

Google ने करीब दस साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। पहले Google का लोगो लाल,पीला हरा औऱ नीला चार अलग-अलग रंगो में दिखाई देता था लेकिन अब लोगो में अलग अलग रंग दिखाई नहीं दिखाई देगा। अब ग्रेडिएंट ट्रांजिशन में इन रंगो के साथ शानदार Google का G आइकन दिखेगा। बता दें कि इससे पहले Google ने वर्ष 2015 में बदलाव किया था और चार अलग रंग में G आइकन को पेश किया था। अब iOS पर GoogleSearch पर यूजर्स को नया G आइकन देखने को मिलेगा लेकिन  Gmail, Maps और अन्य ऐप में अभी यह आइकन नहीं दिखेगा।

सभी प्लेटफॉर्म पर दिखेगा जल्द

Google के शानदार नए आइकन अब जल्द ही गूगल के सभी ऐप पर भी देखने को मिल सकता है, लेकिन अभी Chrome, Google Maps में नया ग्रेडिएंट ट्रांजिशन में G आइकन देखने को नहीं मिलेगा। बता दें कि G आइकन सबसे पहले IOS गूगल सर्च ऐप में दिखा था और अब Android बीटा वर्जन 16.18 में भी यूजर्स देख सकते है।

भारत में Apple की 23% वृद्धि, iPhone 16 सबसे आगे

Google का डेवलपर इवेंट

Google ने अपने आइकन में बदलाव करके अब 20 मई को Google का डेवलपर इवेंट होने वाला है। माना जा रहा है कि इस दो दिवसीय इवेंट में कई Software और तनकीक से पर्दा उठाया जा सकता है। साथ ही Android 16 और Gemini AI से जुड़ी हुई नई तकनीक और जानकारियों से भी पर्दा उठ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article