टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गूगल इंडिया हेड ने ​दिया इस्तीफा

राजन आनंदन के स्थान पर विकास अग्निहोत्री ने गूगल में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली है। अग्निहोत्री अभी गूगल के भारत के विपणन निदेशक हैं।

12:55 PM Apr 03, 2019 IST | Desk Team

राजन आनंदन के स्थान पर विकास अग्निहोत्री ने गूगल में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली है। अग्निहोत्री अभी गूगल के भारत के विपणन निदेशक हैं।

नई दिल्ली : राजन आनंदन ने गूगल के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गूगल के साथ आठ साल काम करने के दौरान उन्होंने कंपनी में कई पदों को संभाला। आनंदन ने कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। वह अब संयुक्त उद्यम सिकोइया कैपिटल के साथ काम करेंगे। वह इस माह के आखिर तक गूगल में काम करते रहेंगे।

Advertisement

राजन आनंदन के स्थान पर विकास अग्निहोत्री ने गूगल में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली है। अग्निहोत्री अभी गूगल के भारत के विपणन निदेशक हैं। आनंदन इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, डेल इंडिया और मैंकिंजी एंड कंपनी जैसी जगहों पर काम कर चुके हैं।

Advertisement
Next Article