Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Google Layoffs: ट्विटर के बाद अब Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट करने जा रही 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

05:45 AM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मेटा, ऐमजॉन, ट्विटर और सेल्सफोर्स के बाद अब अल्फाबेट की छंटनी की बारी है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स के 6 फीसदी के बराबर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
Advertisement
करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है गूगल 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को गूगल नई रैंकिंग और परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के तहत करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। नए परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए अगले साल की शुरुआत में ऐसे हजारों कर्मचारियों को बाहर कर दिया जाएगा, जिनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है। प्रबंधक इन कर्मचारियों के लिए रेटिंग का उपयोग कर सकते हैं ताकि उन्हें बोनस और स्टॉक अनुदान का भुगतान न करना पड़े।
Advertisement
Next Article