W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pixel 11 सीरीज कब होगी लॉन्च? लीक जानकारी ने उठाया पर्दा, शानदार फीचर के साथ मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

02:30 PM Apr 06, 2026 IST | Himanshu Negi
pixel 11 सीरीज कब होगी लॉन्च  लीक जानकारी ने उठाया पर्दा  शानदार फीचर के साथ मिलेगा प्रीमियम डिजाइन
Google Pixel 11 Launch Date

Google Pixel 11 Launch Date: गूगल ने भारतीय बाजार में कई शानादर स्मार्टफोन को पेश किया है और अब शानदार सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही कई लीक जानकारी सामने आई है जिसमें सीरीज में शामिल स्मार्टफोन के प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस की कई जानकारी सामने आई है। लीक जानकारी के अनुसार सीरीज में LTPO AMOLED डिस्पले, Tensor G6 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा समेत कई शानदार फीचर को शामिल किया जा सकता है। विस्तार से जानते है Pixel 11 की सभी जानकारी के बारे मे ...

Advertisement

Google Pixel 11 Launch Date: 6.3 इंच की डिस्पले

कई शानदार फीचर के साथ ही Pixel 11 और Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की डिस्पले मिल सकती है और यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी साथ ही Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। डिस्पले के साथ ही यह स्मार्टफोन 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ मिल सकता है और बेस मॉडल में 12GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।

Advertisement

Google Pixel 11 Camera Design: 48MP का अलट्रा वाइड कैमरा

Google Pixel 11 Camera Design
Google Pixel 11 Camera Design (Source: Social Media)

प्रीमियम डिजाइन के साथ ही बेहतर फोटोग्राफी के लिए मेन कैमरा 50MP का, 48MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं Pixel 10 में 5x जूम सपोर्ट के साथ 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो 10.5MP का कैमरा, कई AI-पावर्ड इमेजिंग टूल्स के साथ दिया जा सकता है।

Advertisement

नया Tensor G6 प्रोसेसर

Pixel 11 सीरीज में सबसे खास बात है कि इसमें नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जाने की संभावना है जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में लॉन्च नहीं किया गया है। साथ ही यह चिपसेट 7 कोर CPU के साथ रन कर सकता है और सुरक्षा के लिए MediaTek M90 मॉडेम और Titan M3 की सिक्योरिटी चिप भी मिल सकती है। दमदार प्रोसेसर के साथ ही रैम और स्टोरेज के विकल्प मिलने पर यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

Google Pixel 11 Price In India: Pixel 11 की कीमत

Google Pixel 11 Price In India
Google Pixel 11 Price In India (Source: Social Media)

Pixel 11 की शानदार सीरीज को अगस्त में पेश किया जा सकता है और कीमत की बात करें तो यह 84,999 हजार रुपये से शुरू हो सकती है औऱ अधिकतम 1 लाख तक जा सकती है।

ALSO READ: 6 से 12 अप्रैल के बीच टेक मार्केट में हलचल, OnePlus Nord 6 समेत कई फोन होंगे लॉन्च

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×