For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Google ने Play Store से हटाए 10 भारतीय मोबाइल एप, यहां देखें पूरी लिस्ट

10:47 AM Mar 02, 2024 IST | Nisha Pathak
google ने play store से हटाए 10 भारतीय मोबाइल एप  यहां देखें पूरी लिस्ट

Google removed 10 Indian apps: Google ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 भारतीय एप्स को अपने प्ले-स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने यह कार्रवाई शुल्क विवाद को लेकर की है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि इन एप्स के डेवलपर्स बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रहे थे। कई बार इन्हें चेतावनी दी गई थी और उसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Apps ने किया Google Policy का उलंघन

गूगल ने कहा कि दो लाख से अधिक भारतीय डेवलपर्स गूगल प्ले-स्टोर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके एप्स प्ले-स्टोर पर पब्लिश्ड हैं। सभी डेवलपर्स के लिए एक ही पॉलिसी है लेकिन कुछ डेवलपर्स इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। गूगल ने यहां तक कहा है कि जिन एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है वे दूसरे एप-स्टोर की पॉलिसी तो मान रहे हैं लेकिन गूगल की पॉलिसी से उन्हें दिक्कत है।

Google ने दिया था समय

Google के मुताबिक उसने इन एप्स को तीन साल का समय भी दिया था। बता दें कि शुल्क विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की गई थी लेकिन 9 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। गूगल ने कहा कि तीन साल में किसी अदालत ने भी उसकी शुल्क की पॉलिसी को लेकर सवाल नहीं खड़े किए। बावजूद इसके कुछ डेवलपर्स पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

ये Apps हैं शामिल

  • Shaadi.com
  • Matrimony.com
  • Bharat Matrimony
  • Naukri.com
  • 99acres
  • Kuku FM
  • Stage
  • Alt Balaji’s (Altt)
  • QuackQuack

गूगल ने दिए ऑप्शन

गूगल ने कहा है कि डेवलपर्स अपने पेड कंटेंट के लिए गूगल प्ले-स्टोर के अलावा किसी अन्य एप स्टोर से पेमेंट ले सकते हैं या फिर खुद अपनी साइट से ही पेमेंट ले सकते हैं, लेकिन यदि गूगल प्ले-स्टोर पर एप है और वह पेड सर्विस दे रहा है तो गूगल को पैसे देने होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×