Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गूगल ने अमेरिकी चुनाव के बीच कर्मचारियों को दी चेतावनी, कहा- सावधानी बरतें

Sundar Pichai Warning to Google Employees: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच गूगल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि आइए हम काम पर अपने द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट से और एक बिजनेस के रूप में अपनी भूमिका को याद रखें।

10:28 AM Nov 06, 2024 IST | Rahul Kumar

Sundar Pichai Warning to Google Employees: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच गूगल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि आइए हम काम पर अपने द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट से और एक बिजनेस के रूप में अपनी भूमिका को याद रखें।

Sundar Pichai Warning to Google Employees: अमेरिकी चुनाव के बीच आज गूगल ने अपने कर्मचारियों को बड़ी चेतावनी दी है। कंपनी के सीईओ सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर कहा कि गूगल के लिए सूचना का विश्वसनीय सोर्स बने रहना अहम है। हमारी कंपनी को सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए चाहे उनके राजनीतिक विचार कुछ भी रहे, ट्रस्टेड सोर्स ऑफ इंफॉर्मेशन के रूप में अपनी भूमिका बनाए रखनी चाहिए। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार पिचाई ने कहा है कि आइए! हम काम पर अपने द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के जरिए और एक बिजनेस के रूप में अपनी भूमिका को याद रखें। हर बैकग्राउंड, विचार और विश्वास के लोगों के लिए सूचना का एक विश्वसनीय सोर्स गूगल को बनाए रखेंगे और बनाए रखना चाहिए। पिचाई का यह मेल सिलिकॉन वैली की कंपनियों के बीच व्यापक रुझान को दिखाता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के विभाजनकारी राजनीतिक माहौल से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

गूगल-मेटा पर लग चुके हैं आरोप

साल 2016 के चुनाव के दौरान गूगल और मेटा पर झूठी जानकारी फैलाने के आरोप लगे थे। इसके जवाब में गूगल और मेटा ने कड़े नियम लागू किए थे। इसमें कंटेंट मॉडरेशन में महत्वपूर्ण निवेश और राजनीतिक विज्ञापन पर प्रतिबंध भी थे। 06 जनवरी 2021 की घटनाओं के बाद जब यूएस कैपिटल पर हमला हुआ था तो कई प्लेटफार्म ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बैन किया गया था। वैसे, एलन मस्क द्वारा एक्स को खरीदने के बाद ट्रंप की एक्स पर वापसी हो गई।

टेक कंपनियों ने नियमों में किए अहम बदलाव

इस बार टेक कंपनियां पहले से अलर्ट मोड में हैं। जैसे-जैसे मौजूदा चुनाव निर्णय पर पहुंच रहा है, टेक कंपनियों में उल्लेखनीय बदलाव दिखे। टेक फर्म ने इनमें से कुछ प्रतिबंधों को वापस ले लिया। इतना ही नहीं मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक कंटेंट को दिखाना कम किया है। गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब ने यूजरों को चुनाव फ्रॉड पर निराधार दावे करने की इजाजत दे दी।

अलर्ट मोड पर गूगल

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों से तटस्थ रहने को कहा है। पिचाई द्वारा कर्मचारियों को यह ईमेल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार आरोपों के बाद जारी हुआ है। दरअसल, ट्रंप ने काफी समय से आरोप लगा रहे कि गूगल उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article