Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गोपाल राय बोले, केजरीवाल को ED के नए समन पर कानूनी राय लेगी AAP

05:58 PM Dec 23, 2023 IST | Prateek Mishra
गोपाल राय

आम आदमी पार्टी (AAP) विपश्यना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजे गए नए समन पर कानूनी राय लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को यह बात कही।

HIGHLIGHTS 

केजरीवाल के बृहस्पतिवार को दूसरे समन पर पेश नहीं होने के बाद ED ने शुक्रवार को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के क्रम में पूछताछ के लिए उन्हें फिर से नोटिस जारी कर तीन जनवरी को पेश होने को कहा।

Advertisement

पर्यावरण मंत्री राय ने कहा, वर्तमान में, मुख्यमंत्री विपश्यना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उनसे कोई संपर्क नहीं है। उनके लौटने पर हम कानूनी राय लेंगे और फिर इस बारे में फैसला करेंगे। समन पर AAP ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि यह देश भर में AAP की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को यह तीसरा नोटिस है। वह 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पहले के दो समन पर संघीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को ED को अपना जवाब भेजा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article