Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गोरखपुर : तालाब में पाए गए तीन लापता नाबालिग लड़कियों के शव, इलाके में हड़कंप

तीनों लड़कियां बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। दोपहर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कोई कामयाबी नहीं मिलने पर शाम को पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

02:08 PM Jun 03, 2021 IST | Desk Team

तीनों लड़कियां बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। दोपहर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कोई कामयाबी नहीं मिलने पर शाम को पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियों के शव तालाब से पाए गए हैं। गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र में हुईं इस घटना से हड़कंप मच गया है। हालांकि बच्चियों की मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खजनी ब्लाक के रुद्रपुर गांव के बाहर एक तालाब से नैन्सी (पांच), शिवानी (सात) तथा रोशनी (10) नामक लड़कियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। 

चित्रकूट : अवैध खनन पर दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, 11 लोग गिरफ्तार

दोपहर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कोई कामयाबी नहीं मिलने पर शाम को उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने लड़कियों के बारे में सूचना देने वाले को 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग सकेगा।
Advertisement
Next Article