W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'अबकी बार, ट्रंप सरकार' का हवाला देकर कांग्रेस ने कसा तंज - विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर सरकार क्यों है खफा

किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर कटाक्ष किया।

05:38 PM Feb 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर कटाक्ष किया।

 अबकी बार  ट्रंप सरकार  का हवाला देकर कांग्रेस ने कसा तंज   विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर सरकार क्यों है खफा
किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि जब कुछ राष्ट्रवादियों ने अमेरिका में ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ की घोषणा की थी, तब सवाल क्यों नहीं उठाए गए थे। 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे कुछ राष्ट्रवादियों ने अमेरिका में नारा दिया था कि ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’। इसका क्या मतलब था? जब हमने जॉर्ज फ्लॉयड के साथ हुई क्रूरता के खिलाफ विरोध किया, तो किसी ने सवाल नहीं उठाया। लेकिन जब रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने हमारे देश के किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की, तो ये क्यों भड़क रहे हैं?”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “हम एक वैश्विक गांव में रहते हैं। हमें क्यों किसी आलोचना से डरना चाहिए। आप आत्मनिरीक्षण करें। आप सभी हमारे अन्नदाता द्वारा उगाए गए अन्न को खाकर बड़े हुए हैं। बेहतर होगा कि आप सभी भारतीय किसानों के साथ एकजुटता दिखाएं।” 

आलोचना के बाद मिया खलीफा ने फिर किया ट्वीट , कहा – ‘अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं’

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और गायिका रिहाना समेत कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किसानों को समर्थन देने के बाद चौधरी ने ये ट्वीट किए हैं। रिहाना ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कारण कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने संबंधी न्यूज आर्टिकल शेयर किया था। 
इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गुरुवार को किसानों के विरोध को समर्थन देने की आड़ में देश को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश की जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। इस मामले को लेकर विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा, “हमने एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिया है। इसे केवल टूलकिट बनाने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है।”
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×