For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गठित, राज्यपाल ने किया आमंत्रित

08:44 PM Dec 10, 2023 IST | Deepak Kumar
विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गठित  राज्यपाल ने किया आमंत्रित

छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गठित करने का राज्यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन के समक्ष दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को नई केबिनेट गठित करने के लिए आमंत्रित किया है।

Highlight

  • राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त 
  •  सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को नेता चुना
  • नई सरकार गठन की तैयारी में

सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किए जाने संबंधित पत्र राज्यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन को राजभवन में सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया।

साय को बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर भाजपा द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×