Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत सरकार ने दिव्यांगों के लिए डिजाइन करेगी AI फीचर्स से लैस App

12:42 PM Mar 06, 2024 IST | Nisha Pathak

Sugamya Bharat App: भारत सरकार दिव्यांगों के लिए एक नया एप डिजाइन करने जा रही है। इस एप का नाम Sugamya Bharat App है, जो कि एआई फीचर से लैस होगा। इसमें चैटबॉट शिकायत रजिस्टर, फीडबैक के साथ-साथ बहुभाषी और सुलभ इंटरफेस जैसी सुविधाएं होंगी। सरकार का कहना है कि ये सुविधाएं देश भर में हजारों दिव्यांगों को सशक्त बनाएंगी। इसमें विकलांगो सुविधा देने के लिए एआई फीचर्स जोड़े जाएंगे। जिनकी वजह काम आसान होगा। आइए इस बारे में जानते हैं

सरकार ने शेयर की जानकारी

Advertisement

सरकार सुगम्य भारत एप को फिर से डिजाइन करेगी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि दिव्यांगों के लिए वन-स्टाप प्वाइंट बनाने के लिए इस एप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने एनजीओ मिशन एक्सेसिबिलिटी और नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (एनएबी दिल्ली) और शोध संस्थान आइ-एसटीईएम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

App में जोड़े जाएंगे AI फीचर

नए एप में एआई चैटबॉट, शिकायत रजिस्टर और फीडबैक और बहुभाषी और सुलभ इंटरफेस जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं देशभर में हजारों दिव्यांगों को सशक्त बनाएंगी। इसमें विकलांगो सुविधा देने के लिए एआई फीचर्स जोड़े जाएंगे। जिनकी वजह काम आसान होगा।

इसमें कई भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। अब मुकाबले इस एप के यूजर इंटरफेस को भी आसान किया जाएगा। इतना नहीं इसमें संबधित शिकायत और फीडबैक देने की भी सुविधा दी जाएगी।

App पर दे सकेंगे Feedback

ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद दिव्यांगजन को सशक्त बनाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर वार्षिक रिपोर्ट, डिस्ट्रिक्ट डेटा और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की जानकारी को शामिल किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article